{"_id":"5b5bd9fa4f1c1bab7d8b50e9","slug":"american-model-arrested-for-molested-10-year-old-in-georgia","type":"story","status":"publish","title_hn":" 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में अमेरिकी मॉडल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में अमेरिकी मॉडल गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोप में अमेरिकी मॉडल और एक्टर कोरे स्लिघ (30) को गिरफ्तार किया गया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की थी। कोरे को उसके जॉर्जिया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। बच्ची के माता पिता ने पुलिस को इस बारे में शिकायत की गई थी जिसके बाद कोरे की तलाश की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
नाबालिग के माता पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोरे ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ था। साथ ही वह खुद को भी गलत तरीके से छूने के लिए बच्ची को मजबूर कर रहा था। अभी कोरे को चिरोकी काउंटी जेल भेजा गया है और उसे इस मामले में कम से कम 20 साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कोरे के खिलाफ ये अकेला छेड़छाड़ का मामला नहीं है। इससे पहले फ्लोरिडा में भी उसपर छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। इसकी शिकायत भी एक महिला ने पुलिस को की थी। उसने कहा था कि कोरे ने उसकी बेटी को गलत तरीके से छुआ था। अगर कोरे को इस मामले में भी सजा सुनाई गई को उसे कम से कम 25 साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन