फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a teenager died after post on facebook in Northern Ireland,boyfriend gave her drugs

फेसबुक पर पोस्ट डालते ही दम तोड़ गई युवती, बॉयफ्रेंड की करतूत उजागर

Wed, 23 Aug 2017 03:58 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Wed, 23 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
a teenager died after post on facebook in Northern Ireland,boyfriend gave her drugs
19 साल की खुशमिजाज युवती। बहन के साथ तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं। ये पोस्ट आखिरी साबित हुई और वो दम तोड़ गई। साथ ही उसके बॉयफ्रेंड की करतूत उजागर हो गई बताया जा रहा है कि ज्यादा ड्रग्स की लत 19 साल की एमा दोगन की मौत का कारण बनी है।
विज्ञापन


घटना उत्तरी आयरलैंड के ओमाग की है। यहां 19 साल की एमा दोगन की दुखद स्थित‌ि में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले एमा ने अपने फेसबुक वॉल पर अपनी बहन से साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी। इसमें लिखा था कि "बहनों का प्यार, कोई फर्क नहीं पड़ता, परिवार हमेशा पहले आते हैं।" एमा का यह आखिरी पोस्ट था।
विज्ञापन

a teenager died after post on facebook in Northern Ireland,boyfriend gave her drugs
अंग्रेजी वेबसाइट मिरर की खबर के अनुसार एमा को ड्रग्स की लत थी और वह अक्सर ड्रग्स का सेवन करती थी। एमा की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो इस बात का पता चला। इस सिलसिले में आयरलैंड पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह युवक ड्रग्स सप्लाई करता है। पुलिस की पुछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया 24 साल का मैथ्यू डैरिल टेलो एमा का बॉयफ्रेंड था और वह एमा की ड्रग्स की डिमांड को पूरा करता था।


आरोपी मैथ्यू डैरिल टेलो के ऊपर और भी पुराने क्र‌िम‌िनल चार्जिस हैं। टेलो अक्सर एमा को ड्रग्स देता था। एमा के एक दोस्त ने बताया कि टेलो अक्सर एमा के रूम में देखा जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी  मैथ्यू डैरिल टेलो पुलिस हिरासत में है और उस पर कानूनी कर्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed