फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Hindu businessman shot dead during a robbery bid while they returning from a shop in Balochistan 

बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या, लूट का विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने मारी गोली

Mon, 14 May 2018 06:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Mon, 14 May 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
A Hindu businessman shot dead during a robbery bid while they returning from a shop in Balochistan 

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में लुटेरों ने एक हिंदू व्यापारी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, शनिवार को बलूचिस्तान के हब जिले के गदानी इलाके में यह घटना हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक सीमेंट फैक्टरी के समीप लूट का विरोध करने पर अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। मेडिकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को दोनों शव सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, लासबेला के सीनियर एसपी मोहम्मद हाशिम ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार दानिश कुमार के साथ हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात की और इस घटना पर शोक जताया।
विज्ञापन


हाशिम ने कहा, हमलावरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही हमलावर पुलिस की हिरासत में होंगे। उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं के रिहायशी इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।’ बलूचिस्तान में हिंदू समुदाय के व्यापारी अक्सर अपराधी समूहों के निशाने पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed