{"_id":"5b3d6c8c4f1c1b91288b4a73","slug":"92-year-old-woman-accused-of-killing-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम जाने से बचने को 92 वर्षीय मां ने की बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धाश्रम जाने से बचने को 92 वर्षीय मां ने की बेटे की हत्या
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के एरीजोना राज्य में एक 92 वर्षीय महिला ने केयर होम में जाने से बचने के लिए अपने 72 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अन्ना माइ ब्लेसिंग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मैरिकोपा काउंटी के सार्जेंट ब्रियंत वानेजास ने कहा कि महिला की अपने बेटे से झगड़ा हुआ था। वह कुछ दिनों से बेटे से हुई बहस को लेकर चिंतित थी। उसका बेटा उसे केयर होम में रखना चाहता था। यह घटना फाउंटेन हिल शहर में 2 जुलाई की है।
विज्ञापन
हालांकि उसके बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि उसने अपने बेडरूम में ही बेटे की गर्दन पर दो गोली मार दी। उसने इस रिवाल्वर को 1970 में खरीदा था। उसके बेटे के साथ उसकी 57 वर्षीय गर्ल फ्रेंड भी थी। लेकिन वह गोली लगने से बाल-बाल बच गई क्योंकि वह कमरे के कार्नर पर थी।
विज्ञापन