फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Indians second most likely to share 'everything' online

अपने मन की बात कहने में बहुत आगे हैं भारतीय

Sun, 02 Jun 2013 04:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 02 Jun 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
Indians second most likely to share 'everything' online

भारतीय यूं तो अपनी भावनाओं को बांटने में हमेशा से ही आगे रहे हैं लेकिन हालिया सर्वें ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय ऑनलाइन शेयरिंग के मामले में नंबर दो पर हैं।

विज्ञापन


यूएस की इंटरनेट और कम्प्यूटिंग ट्रेंड्स की स्टडी में इंडियन इंटरनेट यूजर्स शेयरिंग के मामले में नंबर दो पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियंस सबसे ज्यादा ऑनलाइन अपनी प्रतिक्रियाएं देने और ऑनलाइन चीजें शेयर करने में दूसरे पायदान पर हैं।

यहां तक की स्टेट्स अपडेट करने, अपनी भावनाओं को शेयर करने, फोटो, वीडियो और लिंक्स शेयर करने में भी भारतीय आगे हैं।

दूसरी खास बात ये है कि सउदी अरेबिया के लोग इस कैटेगिरी में पहले पायदान पर हैं।

टीओआई में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वेंचर कैपिटल फर्म के क्लेनियर पर्किंग्स कॉफिल्ड एंड बायर्स (KPCB) द्वारा किए गए इस वार्षिक अध्ययन में स्मार्टफोन, टैबलेट, इंटरनेट में निवेश के साथ ही तकनीक उद्योग पर अमेरिका के प्रभाव इत्यादि का भी अध्ययन किया गया था।
विज्ञापन


ये वार्षिक अध्ययन विश्लेषक मैरी मीकर के नाम पर 'मीकर रिपोर्ट' के नाम से लोकप्रिय है। इस रिपोर्ट को टेक कम्यूनिटी में हर साल एनुअल स्टेटस रिपोर्ट के रूप में व्यापक रूप से देखा जाता है। इस साल की रिपोर्ट के पीछे इस बार KPCB सहयोगी लिआंग वू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस वर्ष पांचवां सबसे बड़ा स्मार्टफोन सबस्क्राइबर है। इससे ये पता चलता है कि भारत में साल दर साल स्मार्टफोन सबस्क्राइबर के ग्राहकों में तकरीबन 52 फीसदी बढ़ोत्तरी हो रही है।


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2008 से 2012 तक के बीच 88 मिलियन नए स्मार्टफोन ग्राहकों को जोड़ा है और पिछले साल 137 मिलियन इंटरनेट यूजर्स को जोड़ा है।

इसमें भारत एक बहुत बड़े अंतर के साथ चीन से पीछे दूसरे नंबर पर है। चीन का यही आंकड़ा 264 मिलियन और 564 मिलियन है।

इस स्टडी में एक और दिलचस्प विश्लेषण किया गया जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि लोग कैसे और कब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

इसमें पाया गया कि लोग तकरीबन एक दिन में 150 बार डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं और तकरीबन 18 बार टाइम चेक करते हैं और 23 बार मैसेज के लिए इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed