{"_id":"612f3ef68ebc3e32763ad28c","slug":"zydus-group-md-says-zycovd-will-be-as-affordable-as-our-other-products-market-launch-likely-by-september-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
Wed, 01 Sep 2021 02:21 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:21 PM IST
सार
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार को बहुत जल्द एक और सफलता मिलने वाली है। दरअसल, देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCov-D) सितंबर के अंत तक बाजार में आ सकती है।
विज्ञापन
Zycov-D
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार को बहुत जल्द एक और सफलता मिलने वाली है। दरअसल, देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCov-D) सितंबर के अंत तक बाजार में आ सकती है।जायडस कैडिला की जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन दुनिया की पहली प्लाज्मिड डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन है और यह एक मात्र वैक्सीन है, जिसे भारत ने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
कीमत हो सकती है बहुत कम
जायडस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शर्विल पटेल के अनुसार वैक्सीन की कीमत तकनीक, क्षमता और वॉल्युम के आधार पर निर्धारित की जाएगी। उम्मीद है कि कीमत इसकी अन्य वैक्सीन से कम हो। उन्होंने कहा कि जायडस कैडिला की कोशिश रहेगी कि वह प्रति वर्ष वैक्सीन की 10 से 12 करोड़ डोज तैयार कर सके।
विज्ञापन
तीन खुराक वाली वैक्सीन है ZyCoV-D
सबसे बड़ी बात कि यह तीन खुराक वाली वैक्सीन है जिसे 0, 28 और 56 दिन की अवधि पर दिया जाएगा। कंपनी के एमडी शर्विल पटेल ने कहा कि कंपनी की कोशिश जल्द से जल्द दो डोज की वैक्सीन के लिए मंजूरी पाने की भी है, हालांकि इसके लिए उन्हें कोई तय समय सीमा नहीं दी है।
विज्ञापन
25 डिग्री पर तीन महीने तक रखी जा सकती है यह वैक्सीन
जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन की एक और खूबी यह है कि यह 25 डिग्री पर तीन महीने तक रखी जा सकती है और इस खूबी से रखरखाव की समस्या कम होगी।