{"_id":"5f2a8a2d8ebc3e3cca0c6f8f","slug":"zydus-cadila-will-begin-second-stage-human-trials-of-covid-19-vaccine-from-6-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायडस कल से कोरोना टीके का दूसरे चरण का मानव परीक्षण शुरू करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जायडस कल से कोरोना टीके का दूसरे चरण का मानव परीक्षण शुरू करेगी
Wed, 05 Aug 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा कंपनी जायडस केडिला ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित कोविड-19 के टीके 'जायकोव- डी' के पहले चरण का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा हो गया है और अब कंपनी 6 अगस्त से इसके दूसरे चरण का लोगों पर चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि पहले चरण के चिकित्सकीय परीक्षण में जायकोव- डी को सुरक्षित और सहनीय पाया गया। कंपनी अब 6 अगस्त 2020 से दूसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करेगी। जायडस केडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा कि पहले चरण में दी गई दवा में जायकोव-डी को सुरक्षित पाना महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसे हासिल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन लोगों पर भी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया उनकी दवा देने के 24 घंटे तक चिकित्सा यूनिट में पूरी तरह देखभाल की गई। उसके बाद सात दिन तक उनकी निगरानी की गई जिसमें टीके को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया।
विज्ञापन
'अब हम दूसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं और बड़ी जनसंख्या में इस दवा से होने वाले बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने की इसकी ताकत का मूल्यांकन किया जाएगा।'
जायडस केडिला को पिछले महीने उसके कोविड- 19 के उपचार के लिए तैयार टीके के मानव परीक्षण की घरेलू प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त हुई। देश दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यह दूसरी भारतीय दवा कंपनी है जिसे सरकार की तरफ से परीक्षण की अनुमति मिली है।
इससे पहले भारत के पहली कोविड-19 टीके 'कोवाक्सिन' के परीक्षण की अनुमति भारत बायोटेक को दी गई। भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सास अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर कोरोना वायरस के इलाज में संभावित रूप से काम आने वाले इस टीके को तैयार किया है।