फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Zomato Dispute : Madhya Pradesh Police issued notice against Amit Shukla

जोमैटो विवाद: ऑर्डर कैंसल करने वाले अमित शुक्ला के खिलाफ जबलपुर पुलिस का एक्शन

Thu, 01 Aug 2019 07:42 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 01 Aug 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Zomato Dispute : Madhya Pradesh Police issued notice against Amit Shukla
जोमैटो - फोटो : Zomato

धर्म के नाम पर जोमैटो से ऑर्डर कैंसल करने वाले युवक के खिलाफ अब मध्यप्रदेश पुलिस ने एक्शन लिया है। जबलपुर के रहने वाले युवक अमित शुक्ला को पुलिस ने एक नोटिस भेजा है। पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह दोबारा ऐसे ट्वीट न करें। छह महीने में दोबारा ऐसा हुआ तो जेल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप जोमैटो से खाना ऑर्डर करने के बाद, डिलिवरी ब्वाय के गैर हिंदू होने की वजह से अमित शुक्ला नामक युवक के ऑर्डर कैंसिल कर दिया था। इस वाकये को उसने जब ट्विटर पर शेयर किया तो जमकर विवाद हुआ। युवक की आलोचना तो हुई ही जोमैटो ने खुद ट्वीट कर कहा कि 'भोजन का धर्म नहीं होता, भोजन खुद एक धर्म है।'
विज्ञापन


जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने इस बारे में कहा, 'हमने एक नोटिस जारी किया है, इसे अमित शुक्ला को दिया जाएगा। उसे चेतावनी दी जाएगी, अगर वह ऐसा कुछ भी ट्वीट करता है जो संविधान के खिलाफ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह सर्विलांस पर है, उस पर नजर रखी जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार रात मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले अमित शुक्ला नामक एक व्यक्ति ने जोमैटो को ट्वीट कर डिलीवरी ब्वाय बदलने की शिकायत की थी। शुक्ला ने लिखा, जोमैटो से अभी ऑर्डर कैंसल किया क्योंकि वे एक गैर हिंदू राइडर को बदल नहीं सकते और  पैसा भी रिफंड नहीं करेंगे। 

मैंने कहा कि आप मुझे खाना लेने पर मजबूर नहीं कर सकते। मैं रिफंड नहीं चाहता हूं, बस मेरा ऑर्डर कैंसल कर दें।’ शुक्ला ने ट्वीट के साथ जोमैटो कस्टमर केयर के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। शुक्ला ने दूसरा ट्वीट किया, ‘जमैटो मुझ पर उन लोगों से खाना लेने का दबाव बनाती है, जिनसे नहीं लेना चाहते। 

फिर वह न रिफंड करती है और न सहयोग। इसलिए मैं यह एप हटा रहा हूं। इस मुद्दे पर वकीलों से बात करूंगा।’ हालांकि कंपनी अपने रुख पर कायम रही और राइडर बदलने से इनकार कर दिया। 

जोमैटो ने दिया करारा जवाब

जोमैटो ने खाना पहुंचाने वाले लड़के के धर्म को लेकर ग्राहक की शिकायत सुनने से इनकार कर दिया। कंपनी ने ग्राहक को जवाब दिया, खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद में एक धर्म है। अगर ऐसे ग्राहक हमें छोड़कर जाते हैं तो जा सकते हैं। कंपनी के इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed