{"_id":"64e6397e4d1644af730c1db8","slug":"zika-virus-case-found-in-mumbai-79-year-old-patient-now-fully-recovered-civic-body-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zika Virus: मुंबई में सामने आया जीका वायरस का मामला; 79 साल के बुजुर्ग चपेट में आए, अब पूरी तरह से ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Zika Virus: मुंबई में सामने आया जीका वायरस का मामला; 79 साल के बुजुर्ग चपेट में आए, अब पूरी तरह से ठीक
Wed, 23 Aug 2023 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:23 PM IST
सार
बीएमसी के मुताबिक, पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पुष्टि की कि उपनगरीय चेंबूर का निवासी मरीज जीका वायरस से संक्रमित था। उनमें 19 जुलाई 2023 से बुखार, बंद नाक और खांसी जैसे लक्षण थे।
विज्ञापन
zika virus symptoms
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में 79 वर्षीय एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया था। हालांकि, अब वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को बताया कि जीका संक्रमण एक स्व-सीमित बीमारी है। ऐसे में लोगों को घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
बीएमसी के मुताबिक, पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पुष्टि की कि उपनगरीय चेंबूर का निवासी मरीज जीका वायरस से संक्रमित था। उनमें 19 जुलाई 2023 से बुखार, बंद नाक और खांसी जैसे लक्षण थे। उन्होंने एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया था। मरीज अब ठीक हो गया और दो अगस्त को उसे छुट्टी दे दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, मरीज की 20 साल पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी और उसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और थैलेसीमिया माइनर जैसी कई बीमारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में बताया गया कि मामला सामने आते ही मरीज के आसपास के घरों का सर्वेक्षण किया गया, लेकिन कोई अन्य मामला सामने नहीं आया। दरअसल, जीका वायरस रोग स्व-सीमित है। संक्रमित होने वाले लगभग 80 प्रतिशत व्यक्तियों में कोई भी लक्षण नहीं दिखते। जीका वायरस रोग जीका वायरस के कारण होने वाली एक हल्की बीमारी है और यह संक्रमित एडीज मच्छरों से फैलता है, जो डेंगू और चिकनगुनिया भी फैलाते हैं। बुखार, त्वचा पर चकत्ते, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द, अस्वस्थता और सिरदर्द जीका वायरस संक्रमण के लक्षण हैं।
विज्ञापन