{"_id":"6547e0fa5f816a03b504b65c","slug":"zambry-abd-kadir-malaysian-foreign-minister-visits-india-receives-warm-welcome-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zambry Abd Kadir: मलयेशिया के विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा, संयुक्त आयोग की बैठक की करेंगे सह-अध्यक्षता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Zambry Abd Kadir: मलयेशिया के विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा, संयुक्त आयोग की बैठक की करेंगे सह-अध्यक्षता
Mon, 06 Nov 2023 12:07 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:07 AM IST
सार
छठी भारत-मलयेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए कादिर 06-07 नवंबर, 2023 को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। संयुक्त आयोग की बैठक 07 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जाम्ब्री अब्द कादिर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलयेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्द कादिर अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गौरतलब है कि मलयेशिया के विदेश मंत्री का यह दो दिवसीय दौरा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान वे छठी भारत-मलयेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त आयोग की बैठक 07 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच समग्र रूप से सहयोग के विस्तार की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि कादिर की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर साबित होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर को संयुक्त आयोग की बैठक में मलयेशया के साथ राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों में उन्नत रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
क्यों महत्वपूर्ण है बैठक
आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। यात्रा के आधिकारिक कार्यक्रम में मंगलवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ बैठक, उसके बाद हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक शामिल है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा महत्वपूर्ण राजनयिक महत्व रखती है, क्योंकि यह भारत और मलयेशिया के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है।