फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zakir Nayak extradition will be the main agenda PM Modi visit to Russia

पीएम मोदी के रूस दौरे में कसेगा जाकिर नाईक पर शिकंजा, प्रत्यर्पण होगा मुख्य एजेंडा

Tue, 03 Sep 2019 05:25 AM IST
Nilesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 05:25 AM IST
सार

  • ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में शिकरत करने बुधवार को रवाना होंगे पीएम
  • पीएम मोदी की मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद से द्विपक्षीय वार्ता होगी
  • मलेशिया से द्विपक्षीय वार्ता में नायक का प्रत्यर्पण होगा मुख्य एजेंडा 

विज्ञापन
Zakir Nayak extradition will be the main agenda PM Modi visit to Russia
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

बुधवार से शुरू हो रहे पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे में विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ जाकिर नाईक पर शिकंजा कसना करीब करीब तय है। दरअसल व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम (ईईएफ) के 5वें सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे पीएम मोदी की मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद से द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस द्विपक्षीय वार्ता में नायक का प्रत्यर्पण भारत के मुख्य एजेंडे में है। गौरतलब है कि मलेशिया में शरण ले चुके नायक के प्रत्यर्पण के लिए भारत लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ईईएफ के सम्मेलन के इतर जापान, मंगोलिया और मलेशिया के शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इनमें मलेशिया के पीएम के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत का मुख्य एजेंडा नाईक का प्रत्यर्पण है। गौरतलब है कि इस्लाम के नाम पर लोगों को भड़काने, वित्तीय गड़बडिय़ां सामने आने के बाद डॉ नायक फरार हो गए थे। बाद में उन्होंने मलेशिया में शरण ली। तब से भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


सम्मेलन खास क्यों?

सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान चीन के साथ मिल कर भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। सम्मेलन में चार देशों के शासनध्यक्ष के अलावा चीन, दक्षिण और उत्तर कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया मंत्री स्तरीय प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस सम्मेलन में भारत की कोशिश सीमा पर आतंकवाद मामले में पाकिस्तान को बेनकाब करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर निगाहें

ईईएफ के इतर दुनिया की निगाहें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन पर होगी। इस सम्मेलन में दोनों देश अफगानिस्तान पर अपना रुख साझा करने के साथ एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस 400 सौदे के राह के कांटे दूर करने, छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने संबंधी परियोजना की तरक्की पर बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed