{"_id":"57d3ae494f1c1bbb61317eaa","slug":"zakir-naik-ngo-gave-donation-to-rajiv-gandhi-foundation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइक के एनजीओ का दावा, राजीव गांधी के ट्रस्ट को दिए थे 50 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नाइक के एनजीओ का दावा, राजीव गांधी के ट्रस्ट को दिए थे 50 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
जाकिर नाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि उनकी एनजीओ ने राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को 50 लाख रुपए का डोनेशन दिया था। यह डोनेशन साल 2011 में दिया गया था। वहीं, आरजीएफ का कहना है कि डोनेशन उन्हें नहीं, बल्कि उनके साथी संगठन राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट (आरजीएफ) को दिया गया था। इसे कुछ महीनों में लौटा भी दिया गया था।
बता दें कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और जाकिर नाइक पर गंभीर आरोप लगे हैं। नाइक पर जहां भड़काऊ भाषण देकर मुस्लिम युवकों को आतंकी गधिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप है, वहीं उनके साथियों पर धर्मपरिवर्तन कराने का भी आरोप लगा है।
आईआरएफ प्रवक्ता ने जाकिर नाइक का उल्लेख करते हुए कहा कि पैसे आरजीएफ को ही दिए गए थे, जिसे अभी तक लौटाया नहीं गया है। हो सकता है वे लोग पैसे लौटाने के बारे में विचार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
आईआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं की शिक्षा, मेडिकल की पढ़ाई, उच्च शिक्षा और मेडिकल सर्जरी जैसे कार्यक्रमों के लिए डोनेशन देती है। आरजीएफ को दिया गया डोनेशन भी इसी के अंतर्गत आता है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका हैं संस्थापक सदस्य
राजीव गांधी
बताते चलें कि आरजीसीटी के संस्थापक सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं। इसके ट्रस्टी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।
पिछले महीने केंद्र सरकार ने आईआरएफ को मिलने वाली फंडिंग की जांच के आदेश दे दिए थे। सरकार ने यह आदेश उस बात के सामने आने के बाद दिया था जिसमें पता लगा था कि बांग्लादेश के ढाका में हमला करने वाले लड़के जाकिर नाईक से प्रेरित थे।