{"_id":"582e44004f1c1b6136900dfd","slug":"zakir-naik-had-said-muslims-to-become-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय का खुलासा, मुस्लिमों से आतंकी बनने को कहता था नाइक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय का खुलासा, मुस्लिमों से आतंकी बनने को कहता था नाइक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
कट्टरपंथी इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था पर लगाए गए प्रतिबंध के कारणों का खुलासा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का गुणगान करने के साथ हर मुस्लिम से आतंकवादी बनने का आह्वान करता था।
विज्ञापन
वह कहता था कि यदि इस्लाम सही मायने मे यह चाहता है कि 80 फीसदी भारतीय हिंदू न बने रहें तो उसे ऐसा करना चाहिए।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने के लिए गए फैसले के दो दिन बाद जारी गजट अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि नाइक और उसकी संस्था धर्म के नाम पर असहिष्णुता, द्वैष और घृणा फैलाने का काम करते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने नाइक की संस्था पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन