फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   zaira wasim molestation case: accused arrested by mumbai police

जायरा छेड़छाड़ केस: आरोपी के बचाव में पत्नी बोलीं- गलतफहमी का शिकार हुए पति

Mon, 11 Dec 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
zaira wasim molestation case: accused arrested by mumbai police

बॉलीवुड फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम ने विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि एक अधेड़ शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। उन्होंने कहा ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन विमान में कम रोशनी के कारण मैं असफल रही। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’ 

विज्ञापन


पढ़ें: PAK की सफाई के बाद बोली कांग्रेस- PM का बयान अपमानजनक, माफी मांगें मोदी
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नाबालिग होने के कारण मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी विकास सचदेवा के खिलाफ छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं एयरलाइंस ने इस घटना के लिए पीड़िता से माफी मांगी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर बताया कि विस्तारा की फ्लाइट यूके981 में शनिवार रात उनके पीछे बैठे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अश्लील हरकतें कीं।

पढ़ें: जायरा वसीम छेड़छाड़: दोषी पैसेंजर को No Fly List में डालें एयरलाइंस कंपनी- जयंत सिन्हा

वीडियो में उन्होंने रोते-रोते पूरी घटना को बयां किया है। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब वह आधी नींद में थीं, तो पीछे बैठा शख्स अपने पैर से उनकी पीठ और गर्दन को छू रहा था। उन्होंने वीडियो में कहा, मैं अभी-अभी फ्लाइट से उतरी हूं और आपको बताना चाहती हूं कि आरोपी ने क्या किया। कोई ऐसा कैसे कर सकता है। ये कोई तरीका नहीं है। क्या आप इस तरह से लड़कियों की देखभाल करेंगे। जब तक हम अपनी मदद का फैसला नहीं करेंगे। कोई हमारी मदद नहीं करेगा। ये सबसे खराब बात है।

शिकायत के बावजूद क्रू ने नहीं की मदद

zaira wasim molestation case: accused arrested by mumbai police
Zaira Wasim

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने फ्लाइट के क्रू मेंबर से इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, हमने बीती रात फ्लाइट में एक अन्य यात्री के साथ पीड़िता के साथ खराब अनुभव की खबरें देखी हैं। जांच की जा रही है और पीड़िता की हर तरह से मदद की जाएगी। ऐसे बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

महिला आयोग ने कार्रवाई करने को कहा
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि वह विस्तारा एयरलाइंस को खत लिखेंगी और महाराष्ट्र के डीजीपी से कार्रवाई करने को कहेंगी। महाराष्ट्र महिला आयोग ने छेड़छाड़ की घटना को शर्मनाक बताया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने एयरलाइंस को नोटिस देकर जवाब मांगा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लेते हुए एयरलाइंस से पूछा है कि ऐसी घटना से निपटने के लिए विमान कंपनी क्या करती है।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि महिला के खिलाफ किसी भी अपराध पर तेजी से कार्रवाई होनी चाहिए। दो लड़कियों की मां होने के नाते अभिनेत्री के साथ हुई घटना से मैं डरी हुई हूं। उम्मीद है अधिकारी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed