{"_id":"679489a3d3a69dd85109b01f","slug":"ysrcp-rajya-sabha-mp-v-vijayasai-reddy-resign-announced-retirement-from-politics-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"YSRCP: वाईएसआरसीपी नेता विजयसाई रेड्डी का राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का कर चुके हैं एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
YSRCP: वाईएसआरसीपी नेता विजयसाई रेड्डी का राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का कर चुके हैं एलान
Sat, 25 Jan 2025 12:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:59 PM IST
सार
विजयसाई रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैंने किसी राजनीतिक फायदे, पद या आर्थिक फायदे के लिए इस्तीफा नहीं दिया है। यह मेरा पूर्णतः निजी फैसला है। इसके लिए मुझे पर कोई दबाव या किसी का कोई प्रभाव नहीं है।'
विज्ञापन
वी विजयसाई रेड्डी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाईएसआरसीपी पार्टी से राज्यसभा सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि रेड्डी कल ही राजनीति से संन्यास का एलान कर चुके हैं। विजयसाई रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैंने किसी राजनीतिक फायदे, पद या आर्थिक फायदे के लिए इस्तीफा नहीं दिया है। यह मेरा पूर्णतः निजी फैसला है। इसके लिए मुझे पर कोई दबाव या किसी का कोई प्रभाव नहीं है।'
पार्टी महासचिव पद से भी दिया इस्तीफा
विजयसाई रेड्डी को वाईएसआरसीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का करीबी माना जाता है। विजयसाई रेड्डी ने पार्टी के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के गठन के समय से ही विजयसाई रेड्डी वाईएसआरसीपी के साथ जुड़े रहे और इस दौरान कई पदों पर रहे। राजनीति छोड़ने का एलान करते हुए विजयसाई रेड्डी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह वाईएसआर परिवार के कर्जदार हैं, जिन्होंने मुझे पर भरोसा किया। विजयसाई रेड्डी ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की भी तारीफ की और उन्हें भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों नेताओं ने नौ वर्षों तक संसद में उन्हें भरपूर मौके दिए, जिससे तेलुगू भाषी राज्य में उनकी पहचान बनी। अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि 'वे अब खेती पर अपना ध्यान लगाएंगे।'
पार्टी नेताओं की अपील- अपने फैसले पर करें पुनर्विचार
विजयसाई के राजनीति छोड़ने के एलान के बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी शुरू हो गई है। पार्टी के नेताओं ने उनसे अपील की है कि वे पार्टी की एकता के लिए राजनीति छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। पार्टी के नेता एम गुरुमूर्ति ने कहा कि हम चाहते हैं कि वे पार्टी में सक्रिय रहें। पार्टी में उनके जैसे अनुभवी लोगों की जरूरत है ताकि जगन मोहन रेड्डी को फिर से सीएम बनाया जा सके। मेरी अपील है कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। गौरतलब है कि जब एम गुरुमूर्ति की अपील के बारे में वी विजयसाई रेड्डी से सवाल किया गया तो उन्होंने भी इस पर विचार करने की बात कही है।