फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YSR Telangana Party president YS Sharmila likely to join Congress BJP reacts

Telangana: 'कांग्रेस-BRS का डीएनए एक', वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर BJP की प्रतिक्रिया

Tue, 02 Jan 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Jan 2024 03:23 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस एक जैसी ही है। उनका डीएनए एक ही है। दोनों ही भ्रष्टाचारी पार्टियां है।

विज्ञापन
YSR Telangana Party president YS Sharmila likely to join Congress BJP reacts
YS Sharmila - फोटो : Social Media

विस्तार

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस को एक जैसी पार्टी बताया है। 
विज्ञापन


जी किशन रेड्डी ने दी प्रतिक्रिया
जी किशन रेड्डी ने कहा, 'कांग्रेस और बीआरएस एक जैसी ही है। उनका डीएनए एक ही है। दोनों ही भ्रष्टाचारी पार्टियां है।' कलेश्वरम प्रोजेक्ट घोटाले पर उन्होंने कहा, 'जब कांग्रेस विपक्ष में थी तब वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। आज जब कांग्रेस सत्ता में है तो मैं उनसे अनुरोध करुंगा की वे केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर ये मांग करें। मुझे यकीन है कि हमारी सरकार 48 घंटों के भीतर ही सीबीआई जांच के आदेश देगी।'
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस साल वाईएस शर्मिला को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका दे सकती है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आंध्र प्रदेश में चुनाव होने वाला है, ऐसे में वाईएस शर्मिला का कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से जगन मोहन रेड्डी को तगड़ा झटका लगेगा। बता दें कि शर्मिला ने यह फैसला तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जोरदार जीत के बाद ही लिया है। 


आंध्र में वाईएसआरसीपी एमएलसी ने पार्टी छोड़ी, टीडीपी में शामिल हुए
आंध्र प्रदेश विधान परिषद सदस्य सी रामचंद्रैया ने बुधवार को सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी छोड़ दी और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में तेदेपा में शामिल हो गए। रामचंद्रैया दादी वीरभद्र राव के साथ टीडीपी में शामिल हो गए, जिन्होंने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था। टीडीपी की ओर से बताया गया कि सी. रामचंद्रैया, द्वारकानाथ रेड्डी और डी वीरभद्र राव जैसे कई वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेताओं के अलावा अनंतपुर, बापटला, चिराला और पार्वतीपुरम के नेता चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में टीडीपी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed