Dhruv Rathee: सिख गुरुओं का AI वीडियो बनाकर फिर विवादों में यूट्यूबर ध्रुव राठी, एसजीपीसी ने जताई आपत्ति
हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा सिख गुरुओं पर बनाए गए एआई वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। ध्रुव राठी ने 'बंदा सिंह बहादुर की कथा' पर बनाए वीडियो में सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया था। जिस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी सिख गुरुओं का एआई वीडियो बनाकर विवादों में घिर गए हैं। राठी ने एक 'द राइज ऑफ सिख' शीर्षक से एक एआई वीडियो जारी किया है। जिसमें सिख योद्धाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो की कड़ी निंदा की है। बवाल के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने चैनल से वीडियो को हटा लिया।
हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी (फिलहाल जर्मनी में रहते हैं) ने ''द सिख वॉरियर हू टेरिफाईड द मुगल'' शीर्षक से एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने सिखों को लेकर एआई से बनाए हुए कुछ विजुअल भी शामिल किए हैं। इसे लेकर सिख समुदाय के लोग आपत्ति जता रहे हैं। सिख समुदाय के लोग इसे सिख धर्मगुरु का अपमान बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'पहलगाम हमले के लिए हम खुद जिम्मेदार'; यूट्यूबर ने आतंकियों पर कही थी ये बात
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के चित्रण सिख रहत मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, जो गुरु साहिबान के दृश्य रूप में प्रदर्शन पर रोक लगाती है और इससे सिख समुदाय की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक भाषा की कमी और भ्रामक तथ्य पेश किए गए हैं।
I condemn Dhruv Rathee’s recent video on “The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals” that is not only factually flawed but blatantly disrespectful to Sikh history and sentiments. Showing Sri Guru Gobind Singh Ji, the embodiment of courage and divinity, crying as a child is an… https://t.co/Hf4aiB6pNC pic.twitter.com/e9p5Sd75N8— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 19, 2025
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ध्रुव राठी के इस वीडियो की निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि मैं ध्रुव राठी के हालिया वीडियो "सिख योद्धा जिसने मुगलों को भयभीत कर दिया" की निंदा करता हूं, जो न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत है, बल्कि सिख इतिहास और भावनाओं का घोर अपमान भी करता है। साहस और दिव्यता के अवतार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को एक बच्चे के रूप में रोते हुए दिखाना सिख धर्म की मूल भावना का अपमान है, जो निडरता, लचीलापन और चढ़दी कला का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं यात्री डॉक्टर, ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद क्यों हो रहे ट्रोल ?
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी ध्रुव राठी को घेरा। उन्होंने कहा कि ध्रुव को सिख इतिहास को विकृत करने के लिए एआई का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। सिख इतिहास और गुरुओं से संबंधित विषयों को पूरे सम्मान के साथ लेना चाहिए। इन विषयों को व्यवसायीकरण से दूर रखना चाहिए। ध्रुव राठी द्वारा वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह और अन्य सिख गुरुओं के लिए एआई एनिमेशन का उपयोग करना अनुचित है। ऐसा करना तथ्यात्मक रूप से भी गलत है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.