फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youth shot dead in agra when he go to sell his smart phone bid by olx

पहले OLX पर लगाई मोबाइल की बोली, फिर मार दी गोली

Sun, 03 Jul 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
youth shot dead in agra when he go to sell his smart phone bid by olx

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से की जाने वाली किसी भी तरह का लेन देन करने से पहले सावधानी बरतेंगे।

विज्ञापन


दरअसल यहां के पॉश इलाके विक्टोरिया पार्क के पास शनिवार दोपहर 25 वर्षीय देवदत्त त्यागी को तीन बदमाशों ने गोली मार दी। इन बदमाशों ने ओएलएक्स पर मोबाइल का विज्ञापन देखकर देवदत्त को बुलाया था।
विज्ञापन


देवदत्त  ने एक सप्ताह पहले सैमसंग ए-8 मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। तीन दिन पहले एक युवक ने उसे फोन किया। खुद को एत्मादपुर का रहने वाला बताया। मोबाइल की कीमत लगाने के बाद उसे मिलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देवदत्त विक्टोरिया पार्क पहुंचा तो काली पल्सर पर तीन बदमाश आए। उन्होंने मोबाइल देखने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। जब देवदत्त ने उनसे फोन के लिए भिड़ा तो उसे गोली मार दी और इसी दौरान तीन युवकों में से एक ने तमंचा निकाल कर देवदत्त को गोली मार दी।


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शापिंग करने वालों के साथ यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कभी ऐप्पल के फोन के नाम पर ग्राहक को पैकिंग में पत्थर मिलें हैं तो कभी लैपटॉप की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी मैन ने ही ग्राहक को गोली मार दी है। 

क्या आपको नहीं लगता  कि ग्राहकों की दुनिया अच्छी तरह से दखल दे चुके ऑनलाइन शॉपिंग का प्लेटफॉर्म अब अपराध करने का नया रास्ता बनता जा रहा है? अगर आप देना चाहते हैं अपनी राय तो नीचे दिए गए पोल के विकल्पों पर अपना वोट दर्ज करा सकते हैं।




Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed