फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth must enter politics to bring change

व्यवस्था बदलने के लिए राजनीति में आएं युवा : वरुण गांधी

Sat, 19 Mar 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 03:28 AM IST
सार

  • किसानों के बच्चों को शिक्षा के लिए मिले बिन ब्याज का ऋण
  • माल्या जैसे अन्य डिफाल्टर उद्योगपतियों की सीबीआई जांच हो

विज्ञापन
Youth must enter politics to bring change
वरुन गांधी

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश की राजनीति और व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। जब नई सोच के युवा राजनीति में आएंगे तो राजनीति की गंदगी अपने आप दूर हो जाएगी। अंधकार में प्रकाश का दीया जलाने का प्रयास होना चाहिए।

विज्ञापन


आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश के किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज का ऋण मिले। माल्या जैसे 12 डिफाल्टरों की सीबीआई जांच जरूरी है। श्रीराम कॉलेज में नए भारत की सोच विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में वरुण गांधी ने नौजवानों से राजनीति में एंट्री करने की अपील करते हुए कहा कि नेताओं को गाली देने से कुछ नहीं होगा, व्यवस्था बदलने के लिए खुद आगे आना होगा। जनता भी युवाओं को ही पसंद कर रही है।
विज्ञापन


व्यवस्था को लेकर हम अंधकार की बात करते हैं। यह व्यवस्था सुधर जाएगी, प्रकाश का दीया जलाने की आवश्यकता है। वरुण ने देश में किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बांदा क्षेत्र से 56 हजार किसान पलायन कर चुके हैं। 25 प्रतिशत लोगों को केवल एक समय भोजन मिलता है। देश के 18 प्रतिशत किसान खेती छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान आत्महत्या करते हैं। प्रदेश में ऐसे दो-तीन हजार किसानों को एक-एक लाख रुपये देने की योजना है। किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण दिया जाना चाहिए। किसानों को खेती में आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेना होगा। उन्होंने कहा कि देश में अच्छे लोगों की कमी नहीं केवल शुरुआत हमें करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed