{"_id":"5b9b9549867a557eb60317c9","slug":"youth-congress-protest-against-arun-jaitley-demands-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या की बात से बुरे फंसे जेटली, कांग्रेस प्रदर्शन कर मांग रही इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माल्या की बात से बुरे फंसे जेटली, कांग्रेस प्रदर्शन कर मांग रही इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की युवा इकाई ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के मुद्दे पर शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस और उसकी दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने यहां उद्योग भवन से मार्च निकाला। बहरहाल, पुलिस ने थोड़ी दूर पर ही उनको रोक लिया। ये लोग कृष्ण मेनन मार्ग स्थित जेटली के आवास की तरफ जाना चाहते थे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘राष्ट्रवाद का दम भरने वाली भाजपा ने देश के साथ विश्वासघात किया है। जेटली के इस्तीफा देने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।’’
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने जेटली के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जेटली, माल्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे पहन रखे थे। इनपुट: भाषा
विज्ञापन