फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will be looted If you careless on Delhi railway stations

रेलवे स्टेशनों पर बिछा हो सकता है ये ‘खूबसूरत जाल’, बरती लापरवाही तो लुट जाएंगे आप

Sun, 02 Jun 2019 06:22 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 02 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
You will be looted If you careless on Delhi railway stations
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप दिल्ली घूमने के लिए आये हैं, या आने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। क्योंकि हो सकता है कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर इस बार आपका स्वागत कोई रिश्तेदार नहीं, बल्कि कुछ ऐसे खूबसूरत चेहरे करें जो देखने में तो बहुत अच्छे लगें, लेकिन जब तक आपको उनकी असलियत पता चले, वे आपका कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो चुके हों। शनिवार को एक ऐसे ही केस का पर्दाफाश हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक महिला दिल्ली घूमने के लिए आई थी। जब वे राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहीं थीं, उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें से पांच लाख रुपये के कीमती गहने चोरी कर लिए गये। बाद में जब उन्हें अपने साथ हुए इस धोखे का पता चला, उन्होंने ई-एफआईआर दर्ज कराकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पाया कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते समय इस महिला के आसपास पांच अन्य महिलाओं का ग्रुप इनके साथ चल रहा था। इनमें एक महिला के हाथ में एक छोटा बच्चा भी था। बीच में मौका पाकर एक महिला ने पीछे से पर्स की चेन खोल ली और उसमें रखे गहने चुरा लिए। घटना के पांचवें दिन यानी शनिवार को पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।                               

विज्ञापन
विज्ञापन

‘एस्कलेटर पर रहें ज्यादा सावधान’

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हमने पिछले कुछ दिनों से यात्रियों से इस तरह की शिकायतें पाईं थीं जिनमें इस तरह के गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। ऑपरेशन चलाकर ऐसी कुछ महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारी के मुताबिक ये महिलायें एस्कलेटर (स्वचालित सीढ़ी) पर अपने शिकार के आसपास घेरा बना लेती हैं। आगे का ग्रुप किसी बहाने से शिकार का ध्यान बंटाता है और पीछे से गिरोह के दूसरे सदस्य चोरी को अंजाम दे देते हैं। 


अधिकारी के मुताबिक इस गिरोह के एक सदस्य के पास बच्चा होने के कारण सामान्य लोग इन्हें अन्य यात्रियों की तरह समझते हैं और इनसे लापरवाह रहते हैं। कई बार गिरोह के सदस्य बच्चों से बातचीत के बहाने अपने शिकार से परिचित बनने या बहकाने का भी काम करते हैं जबकि अन्य सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। 

नौ लूट की घटनाओं का पर्दाफाश

डिवीजनल रेलवे मैनेजर एससी जैन ने बताया कि इस वर्ष अब तक ऐसे नौ गिरोहों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सभी शिकायतों पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जांच की गई और उसमें अपराधियों को पहचानने में मदद मिली। अधिकारी ने लोगों को सचेत रहने, किसी अंजान के ज्यादा घुलने-मिलने की कोशिश करने से सावधान रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed