फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will be able to order food through a WhatsApp in the train, know how to Avail indian Railway new service

Indian Railways: ट्रेन में एक वाट्सएप के जरिए मंगा सकेंगे मनपसंद खाना, जानें कैसे लें नई सेवा का लाभ

Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM IST
सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सअप फूड डिलीवरी सिस्टम शुरू किया है। भारतीय रेलवे के अनुसार पूर्व में यह सुविधा 100 के करीब रेलवे स्टेशनों पर थी।

विज्ञापन
You will be able to order food through a WhatsApp in the train, know how to Avail indian Railway new service
ट्रेन में मिलने वाला खाना (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे में सफर के दौरान अब यात्रियों को खानपान के लिए अब कोई परेशानी नहीं होगी। यात्री अब सीधे अपना मनचाहा खाना अपनी सीट पर मंगवा सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए यात्री किसी भी शहर के मनचाहे रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सअप फूड डिलीवरी सिस्टम शुरू किया है। भारतीय रेलवे के अनुसार पूर्व में यह सुविधा 100 के करीब रेलवे स्टेशनों पर थी। लेकिन सुविधा की सफलता के बाद करीब 500 स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन


यात्रियों की इस विशेष सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जूप के साथ समझौता किया है। यह सुविधा हाल ही में शुरू की गई थी। लेकिन सफलता को देखते हुए सुविधा का विस्तार कर दिया गया है। सफर के दौरान यात्री व्हाट्सएप पर 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। इसमें आसान 3-क्लिक भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे रियल.टाइम ट्रैकिंग के साथ तत्काल ऑर्डर दिया जा सके। इस नई सुविधा में आपको रेस्टोरेंट के कई विकल्प भी मिलेंगे। आप मनपसंद रेस्त्रां से अपना ऑर्डर मंगवा सकते हैं। इस सुविधा में यात्री को किसी को फोन करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यात्री वेज थाली, जैन थाली, रायते के साथ चिकन बिरयानी और संबंधित शहर की प्रसिद्ध खाने की चीजें भी व्हाट्सएप पर ऑर्डर कर सकते हैं।  मौजूदा समय आईआरसीटीसी ई कैटरिंग के जरिए 40000 मील प्रति दिन खाने की सप्लाई कर रहा है।


आईआरसीटीसी और फूड डिलीवरी ऐप की नई साझेदारी के तहत रेल यात्री अब जीवा नाम के नए व्हाट्सएप चैटबोट के जरिये मैसेज कर खाना मंगा सकेंगे। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने पीएनआर का इस्तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रेन भी कर सकते हैं। साथ ही कोई दिक्कत आने पर सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed