फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You Tube delegation meets NCPCR demands time to remove obscene videos

You Tube: यूट्यूब के प्रतिनिधिमंडल ने बाल आयोग से की मुलाकात, अश्लील वीडियो हटाने के लिए मांगा समय

Tue, 16 Jan 2024 12:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:23 AM IST
सार

यूट्यूब का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एनसीपीसीआर के समक्ष पेश हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय बाल आयोग से मांग की कि बाल अधिकार निकाय के निर्देशों का पालन करने के लिए कंपनी को समय दिया जाए।

विज्ञापन
You Tube delegation meets NCPCR demands time to remove obscene videos
Youtube - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से अश्लील वीडियो हटाने के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। कंपनी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से इसके लिए  समय मांगा है। दरअसल, एनसीपीआर ने हाल ही में यूट्यूब को पत्र लिथा था, जिसमें आयोग ने मांग की थी कि यूट्यूब से मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्तों से जुड़े अश्लील वीडियो को हटाया जाए। 

विज्ञापन

बाल आयोग ने अनुरोध को स्वीकारा, दिया समय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एनसीपीसीआर के समक्ष पेश हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने विस्तार से चर्चा की और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय बाल आयोग से मांग की कि बाल अधिकार निकाय के निर्देशों का पालन करने के लिए कंपनी को समय दिया जाए। कंपनी के अनुरोध को बाल आयोग ने स्वीकार किया और 29 जनवरी तक का समय दे दिया। 

विज्ञापन


अब जानें, पत्र में आयोग ने क्या कहा
दरअसल, 10 जनवरी को एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने भारत में यूट्यूब के सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति की प्रमुख मीरा चैट को पत्र लिखा था। कानूनगो ने चैट को यूट्यूब पर चल रही आपत्तिजनक सामाग्रियों की सूची के साथ 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश होने के लिए कहा था। पत्र में कानूनगो ने मां और बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब पर नाबालिगों से जुड़े अश्लील कंटेंट शेयर करने वाले चैनलों की भी लिस्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed