फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You have attacked the Constitution, changed its soul Kiren Rijiju hits out at Congress in Lok Sabha news

Parliament: 'आपने संविधान पर हमला किया, उसके सार को बदल दिया', किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कांग्रेस को घेरा

Sat, 14 Dec 2024 01:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Dec 2024 01:51 PM IST
सार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल किया कि बीआर आंबेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया

विज्ञापन
You have attacked the Constitution, changed its soul Kiren Rijiju hits out at Congress in Lok Sabha news
किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी पार्टी की आलोचना की और उनपर संविधान पर हमला करने और उसके सार को बदलने का आरोप लगाया। भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल किया कि उन्होंने बीआर आंबेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। रिजिजू ने विपक्ष द्वारा देश में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित नहीं होने के आरोपों की भी आलोचना की। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने कहा, "आपने संविधान पर हमला किया। आपने संविधान की प्रस्तावना बदल दी। उसके सार को बदल दिया। इसके बाद आप दूसरों पर आरोप कैसे लगा सकते हैं?" देश में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित नहीं होने के आरोपों पर उन्होंने विपक्ष को घेरा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर अल्पसंख्यों पर अत्याचार होता है तो वे भारत से सुरक्षा मांगते हैं। आपको मालूम है कि पाकिस्तान की स्थिति कैसी है। बांग्लादेश का हाल कैसा है। आप लोगों को मालूम है कि अफगानिस्तान में हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों के साथ क्या हुआ है। चाहे तिब्बत हो म्यांमार हो श्रीलंका, पाकिस्तान या बांग्लादेश। जब भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है, वे सुरक्षा के लिए सबसे पहले भारत आते हैं। फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि इस देश में अल्पसंख्यकों की कोई सुरक्षा नहीं है।"
विज्ञापन


आंबेडकर को भारत रत्न न देने पर कांग्रेस को घेरा
रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल किया कि बीआर आंबेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा, "आप हमेशा बाबा साहेब का नाम लेते हैं। आपने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। 1956 के बाद जवाहर लाल नेहरू को भारत रत्न दिया गया। इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न दिया।" भाजपा नेता ने आगे कहा, "विश्वनाथ जी (वीपी सिंह) ने जब कांग्रेस को हराया था, तब उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी और तब बाबा साहेब को भारत रत्न दिया गया। आपकी सरकार के दौरान बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया, आप हमें इसका कारण दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा ने 13 दिसंबर से संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू की। शुक्रवार को सदन में बहस के दौरान रक्षा मंत्री सिंह और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा का उग्र भाषण देखने को मिला। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ और यह 20 दिसंबर तक चलेगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed