फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   you can get cash from petrol pump

पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप कर निकाल सकेंगे 2000 रु

Fri, 18 Nov 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
you can get cash from petrol pump

नोटबंदी के बाद कैश संकट से जूझ रहे लोगों के लिए एक और राहत भरी खबर है। अब आप चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर 2000 रुपये तक का कैश ले सकते हैं। इन पेट्रोल पंपों से एक  व्यक्ति हर दिन 2000 रुपये तक कैश ले सकता है। यह सुविधा देश के 2500 पेट्रोल पंपों पर मुहैया होगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्र के मुताबिक सरकार ने उन चुनिंदा पेट्रोल पंपों से लोगों को 2000 रुपये तक का कैश लेने की सुविधा दी है, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पोओएस मशीन है। पीओएस मशीन का इस्तेमाल डेबिट और क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन

7 नए नियम भी लाई सरकार

you can get cash from petrol pump
शक्तिकांत दास और अरूण जेटली

7 नए नियम भी लाई सरकार
500 और 1000 रुपए के नोट बदले जाने के बाद से पूरे देश में लोग परेशान हैं। लोगों को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार नई-नई गाइडलाइन जारी कर रही है। गुरुवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उसका हरसंभव प्रयास है कि किसी जरूरतमंद को पैसे की कमी न पड़े।
इससे पूर्व शक्तिकांत दास ने सरकार की ओर से जारी की थी नई गाइडलाइन
- शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपए एक ही खाते से निकाल सकते हैं।
- शुक्रवार से 4500 की जगह सिर्फ दो हजार रुपए ही एक्सचेंज करवा सकते हैं। 
- शादी के लिए ढाई लाख तक निकाल सकते हैं। 
- शादी के लिए पैसे निकालने के लिए केवाईसी जरूरी।
- किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
- अब मां-पिता, भाई, बहन किसी एक के खाते से निकाल सकेंगे रुपए।
- किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे।
-सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए दस हजार रुपये एडवांस सेलरी लेने की छूट दे दी है। जिसे नवंबर महीने की सेलरी में से काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed