पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप कर निकाल सकेंगे 2000 रु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद कैश संकट से जूझ रहे लोगों के लिए एक और राहत भरी खबर है। अब आप चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर 2000 रुपये तक का कैश ले सकते हैं। इन पेट्रोल पंपों से एक व्यक्ति हर दिन 2000 रुपये तक कैश ले सकता है। यह सुविधा देश के 2500 पेट्रोल पंपों पर मुहैया होगी।
आधिकारिक सूत्र के मुताबिक सरकार ने उन चुनिंदा पेट्रोल पंपों से लोगों को 2000 रुपये तक का कैश लेने की सुविधा दी है, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पोओएस मशीन है। पीओएस मशीन का इस्तेमाल डेबिट और क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने के लिए किया जाता है।
7 नए नियम भी लाई सरकार
7 नए नियम भी लाई सरकार
500 और 1000 रुपए के नोट बदले जाने के बाद से पूरे देश में लोग परेशान हैं। लोगों को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार नई-नई गाइडलाइन जारी कर रही है। गुरुवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उसका हरसंभव प्रयास है कि किसी जरूरतमंद को पैसे की कमी न पड़े।
इससे पूर्व शक्तिकांत दास ने सरकार की ओर से जारी की थी नई गाइडलाइन
- शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपए एक ही खाते से निकाल सकते हैं।
- शुक्रवार से 4500 की जगह सिर्फ दो हजार रुपए ही एक्सचेंज करवा सकते हैं।
- शादी के लिए ढाई लाख तक निकाल सकते हैं।
- शादी के लिए पैसे निकालने के लिए केवाईसी जरूरी।
- किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
- अब मां-पिता, भाई, बहन किसी एक के खाते से निकाल सकेंगे रुपए।
- किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे।
-सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए दस हजार रुपये एडवांस सेलरी लेने की छूट दे दी है। जिसे नवंबर महीने की सेलरी में से काट लिया जाएगा।