Yogi in Hyderabad: चारमीनार के श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की योगी ने पूजा, भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे हैं हैदराबाद
कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी चारमीनार क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह हैदराबाद के चारमीनार इलाके में स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक में भाग लेने के लिए वे हैदराबाद में हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी चारमीनार क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देखें मंदिर में पूजा व आरती का वीडियो
#WATCH | Telangana: Uttar Pradesh Chief Minister and BJP leader Yogi Adityanath offers prayers at Shri BhagyaLaxmi Mandir, Charminar in Hyderabad. pic.twitter.com/VskBaSBRYE
— ANI (@ANI) July 3, 2022विज्ञापन
इससे पहले पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में योगी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी ऐतिहासिक जीत से कई अंधविश्वास तोड़ दिए हैं। तमाम मिथकों को धूल-धूसरित करते हुए पार्टी ने दोबारा सरकार बनाई है। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।