फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi style rocks, Kurtas being prepared in public demand

मोदी के बाद ‘योगी कट’ कुर्ते की बढ़ी डिमांड

Fri, 31 Mar 2017 05:58 AM IST
amarujala.com- written by: पुनीत शर्मा, मथुरा
amarujala.com- written by: पुनीत शर्मा, मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2017 05:58 AM IST
विज्ञापन
Yogi style rocks, Kurtas being prepared in public demand
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गेरुवा रंग का कुर्ता, गले में रामनाम का दुपट्टा...यूपी की सियासत में तो आजकल यही फैशन आ रहा है। भाजपाई तो इस कलर को पसंद कर ही रहे हैं नौजवान भी आकर्षित हुए हैं। दीनदयाल धाम में तो ‘योगी कट’ कुर्ते दिन-रात तैयार हो रहे हैं। संघ के कार्यालयों से भी अचानक डिमांड बढ़ी है। भाजपा के कार्यक्रमों में जहां भी इन कुर्तों की बिक्री के स्टाल लगते हैं वहां हाथों-हाथ लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अभी तक गेरुवा रंग के कुर्ते आमतौर पर संत-महात्मा ही पहन रहे थे। लिहाजा इनकी उतनी डिमांड नहीं थी। दीनदयाल धाम के सिलाई केंद्र पर साल भर में मुश्किल से चार सौ कुर्ते तैयार किए जाते थे। सफेद, क्रीम और ग्रे कलर के कुर्तों की डिमांड ज्यादा रहती थी। लेकिन अब प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के साथ ही गेरुआ रंग की मांग बढ़ गई है। संघ के कार्यालयों से भी लगातार डिमांड आ रही है। उत्तर प्रदेश में जहां भी भाजपा और संघ के कार्यक्रम हो रहे हैं वहां इन कुर्तों की बिक्री बड़ी संख्या में की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ से सबसे ज्यादा आर्डर आ रहे हैं। सिलाई केंद्र के प्रमुख राधेश्याम ने बताया कि जिस तरह से इन कुर्तों की मांग बढ़ रही है उसी तरह से सिलाई करने वालों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त मशीनें लगा दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'200 रुपये में हाफ बाजू का कुर्ता'

Yogi style rocks, Kurtas being prepared in public demand
फाइल फोटो

हाफ बाजू का कुर्ता 200 रुपये तक का है जबकि फुल बाजू का कुर्ता 250 रुपये तक में मिल रहा है। खादी और सूती कुर्ते ही तैयार किए जा रहे हैं। पिछले दिनों कोयंबटूर में संघ का कार्यक्रम हुआ था वहां भी कुर्तों का सेल प्वाइंट लगाया गया था। आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, फैजाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली तक बिक्री की जा रही है। अब युवाओं में भी इस कुर्ते का चलन बढ़ रहा है।

राम नामी दुपट्टे की भी मांग
कुर्ते के साथ रामनाम का दुपट्टा भी तैयार किया जा रहा है। कुर्ते के साथ इस दुपट्टे को ही लोग पसंद कर रहे हैं। दीनदयाल धाम से भी तमाम लोग सीधे खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा गेरुवा रंग की शर्ट भी लांच करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि संघ के र्कई कार्यालयों से शर्ट की मांग भी आने लगी है। गेरुवा रंग की शर्ट सफेद पेंट के साथ लोग पहनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed