{"_id":"5d40fd488ebc3e6cc92d6fad","slug":"yogi-government-removed-principal-home-secretary-arvind-kumar-avnish-awasthi-will-succeed-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खराब कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार की कार्रवाई, हटाए गए प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी: खराब कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार की कार्रवाई, हटाए गए प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार
Wed, 31 Jul 2019 08:04 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
अरविंद कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र, उन्नाव सहित कई घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच राज्य के मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार को नया सचिव (गृह) बनाया गया है। वहीं अरविंद कुमार की तैनाती परिवहन विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर की गई है। इसके अलावा पिछले तीन महीने से खाली पड़े कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर अपर मुख्य सचिव आरके तिवारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
लंबे अर्से से प्रमुख सचिव अरविंद व डीजीपी ओपी सिंह के बीच ठीक से समन्वय न होने की बात सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि सरकार पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को अधिक तवज्जो दे रही है। शासन स्तर की उच्चस्तरीय बैठकों तक में प्रमुख सचिव की जगह डीजीपी को महत्व दिया जा रहा है। पुलिस महकमे में काफी दिनों से यह दावे किए जा रहे थे कि शासन स्तर पर गृह विभाग में कभी भी बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को सरकार ने इन अटकलों को मूर्तरूप दे दिया। अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री के पसंद वाले अफसरों में शामिल हैं। योगी सरकार में शुरू से ही उनके पास सूचना जैसा अहम विभाग और एक्सप्रेस-वे जैसे कार्य से जुड़ी संस्था यूपीडा की जिम्मेदारी बनी हुई है। गृह विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने के बावजूद पर्यटन छोड़ उनकेपास पूर्व की सभी जिम्मेदारियां बनाए रखी गई हैं।
विज्ञापन
देर रात 26 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का भी तबादला किया गया है। अपर मुख्य सचिव नियोजन दीपक त्रिवेदी को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है। वह बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे प्रवीर कुमार की जगह लेंगे। शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर लंबे समय से तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे दीपक कुमार को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया है। मौजूदा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर सरकार से अपेक्षाकृत कम व्यस्तता वाले विभाग में तैनाती का आग्रह किया था। सरकार ने त्रिवेदी को आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है।
सरकार के पास फीडबैक था कि श्रमायुक्त अनिल कुमार कानपुर नियमित रुकने की जगह लखनऊ से अधिक आ जा रहे हैं। सरकार ने उन्हें श्रमायुक्त जैसे अहम पद से मुक्त कर होमगार्ड विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है। प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर एम. बोबडे को श्रमायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव पशुधन सहित बोबड़े द्वारा देखी जा रही सभी जिम्मेदारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे बाबूलाल मीना को सौंप दी गई है।
सरकार ने आराधना शुक्ला से परिवहन विभाग की जिम्मेदारी ले ली है। वह सपा शासनकाल से ही परिवहन विभाग में तैनात थीं। मुख्य सचिव की प्रमुख स्टाफ ऑफिसर कामिनी चौहान रतन को सचिव ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें मुख्य सचिव के प्रमुख स्टाफ ऑफिसर के पद पर नियमित तैनाती दे दी गई है।