सियासत: सिब्बल का योगी पर पलटवार, पूछा- अगर सोशल मीडिया 'बेलगाम घोड़ा' तो 'बेलगाम प्रदेश' कौन?
कपिल सिब्बल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने सोशल मीडिया को बेलगाम घोड़ा कहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग और तैयारी करने के लिए कहा है। लेकिन मेरे भी एक सवाल का जवाब दें कि देश में कौन सा राज्य "बेलगाम प्रदेश" है?
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया को 'बेलगाम घोड़ा' बताने वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर अब हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने सोशल मीडिया को बेलगाम घोड़ा कहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग और तैयारी करने के लिए कहा है। लेकिन मेरे भी एक सवाल का जवाब दें कि देश में कौन सा राज्य "बेलगाम प्रदेश" है? इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करें और इस पर लगाम लगाने की तैयारी करें।
सोशल मीडिया का कोई माई बाप नहीं: योगी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर वे सावधान नहीं हुए तो वे मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के मालिक हैं लेकिन सोशल मीडिया के पास ऐसा कोई माई बाप नहीं है , इसलिए हमें इस अनियंत्रित घोड़े को नियंत्रित करने के लिए उस तरह के प्रशिक्षण और तैयारी की जरूरत है।
पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को चेताया
पेगासस जासूसी कांड विवाद का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जवाब तैयार रखिए और किसी मुहूर्त का इंतजार मत कीजिए। सीएम योगी लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया वर्कशॉप में भाजपा आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों से ये बात कर रहे थे।
Yogi Adityanath ji
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 7, 2021
Calls social media a “ belagaam ghora “
“ train and prepare “ to rein it in , he urged
Which state in India is a “ belagaam pradesh “ ?
Train and prepare to rein it in