फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath reveals how he was chosen as a chief minister of Uttar Pradesh

चुनाव परिणाम के बाद मैं विदेश जा रहा था, पर मुझे सीएम बना दिया गयाः सीएम योगी

Sat, 06 May 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 06 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath reveals how he was chosen as a chief minister of Uttar Pradesh
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ से सीएम योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर योगी आदित्यनाथ के लिए कैसा रहा क्या आप जानते हैं? योगी आदित्यनाथ को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद योगी आदित्यनाथ ने इंडिया टुडे के एक प्रोग्राम में किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने सीएम बनने के बारे में सोचा था न ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्होंने किसी से गुजारिश की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा से एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें बताया कि वो यूपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बताया कि यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद वो विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें थोड़ी निराशा हुई क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनका पासपोर्ट निरस्त कर दिया। 

प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी जरूरत होगी तो वो वापस गोरखपुर आ गए। कुछ दिन बाद अमित शाह का उनके पास फोन आया और उनसे कहा गया कि वो योगी से मिलना चाहते हैं। शाह से मिलने के लिए योगी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली चले गए। यहां अमित शाह ने ही उन्हें बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है। इसके बाद वो लखनऊ पहुंचे जहां उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इस तरह अगले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed