{"_id":"66463c653a80c4e2400c7207","slug":"yogi-aditya-cabinet-minister-said-bjp-is-working-for-all-society-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: योगी कैबिनेट के मंत्री बोले- सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: योगी कैबिनेट के मंत्री बोले- सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा
Thu, 16 May 2024 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 May 2024 10:33 PM IST
सार
लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा संविधान को न तो कोई बदल सकता है, और न ही कोई समाप्त कर सकता है। संविधान में केवल सुधार के उद्देश्य से संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
BJP
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। हमारे संविधान को न तो कोई बदल सकता है और न ही समाप्त कर सकता है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कन्नौज से विधायक असीम अरुण ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में सर्वधर्म समाज की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। अरुण ने कहा कि लोग बोलते थे कि तारीख नहीं बताएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कोर्ट के आदेश से बिना कर्फ्यू लगे बिना झगड़ा हुए मंदिर बना।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा संविधान को न तो कोई बदल सकता है, और न ही कोई समाप्त कर सकता है। संविधान में केवल सुधार के उद्देश्य से संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के खिलाफ नहीं है। सबका साथ सबका विकास के लिए हर जरूरतमंद नागरिक को समानता का अधिकार देने के लिए आरक्षण की समर्थक है।
विज्ञापन