फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogendra Yadav says Kejriwal is worried with Congress to stay alive

जिंदा रहने के लिए कांग्रेस से गिड़गिड़ा रहे केजरीवाल: योगेंद्र यादव

Wed, 15 Aug 2018 01:38 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav says Kejriwal is worried with Congress to stay alive
yogendra yadav cm kejriwal
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता आशुतोष ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है।  इस पर केजरीवाल के पूर्व साथी रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी कांग्रेस की आलोचना करते हुए पैदा हुई, आज वह जिंदा रहने के लिए और महागठबंधन में आने के लिए कांग्रेस के ही सामने गिड़गिड़ा रही है। 
विज्ञापन


आज केजरीवाल की स्थिति यह हो गई है कि वे सिर्फ कांग्रेस की मेहरबानियों पर ही जिंदा रह सकते हैं। आप पार्टी की इससे बुरी हालत और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस हश्र के लिए सिर्फ केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उनकी जिद और सिर्फ अपने को ही सही मानने की सनक ने आज पार्टी के शीर्ष लोगों को उनसे अलग होने को मजबूर कर दिया। आने वाले चुनाव में पार्टी को अरविंद केजरीवाल की इस जिद की कीमत चुकानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि जब हमने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ा था, तब पार्टी सत्ता के शिखर पर थी। अगर कुछ पाने के लिए गलत बातों से समझौता करना होता, सत्ता का स्वाद चखना होता, तो हम वह कर सकते थे, लेकिन हमने वैसा नहीं किया क्योंकि यहां हम एक गलत व्यवस्था को बदलने आए थे, उसका हिस्सा बनने के लिए नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय दल बनकर रह गई आप

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक क्षेत्रीय दल बनकर रह गई है। जिस तरह से क्षेत्रीय दलों में लोग आते-जाते रहते हैं, आम आदमी पार्टी का आज वही स्तर होकर रह गया है। यादव ने कहा कि जब तक आम आदमी पार्टी सिद्धांतों की राजनीति करती थी, तब तक उसकी खबर लोगों की रुचि के लिए विशेष हुआ करती थी, लेकिन आज आप पार्टी से किसी नेता का जाना उसके आंतरिक मामले से ज्यादा कुछ नहीं है। आज किसी को इससे कुछ लेना-देना नहीं रह गया कि इस पार्टी में क्या हो रहा है।


अगले लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप की स्थिति क्या हो सकती है, इस सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि जमीनी स्थिति सामने दिख रही है। दिल्ली तक में अपने अस्तित्व के लिए पार्टी को संघर्ष करना पड़ रहा है। जमीन पर उसकी गतिविधियों में कोई हलचल नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर उसकी भूमिका नगण्य ही रहने वाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed