फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yediyurappa says that Sadananda Gowda told by BJP leadership not to contest LS polls, so he quit electoral pol

Karnataka: 'पार्टी में सक्रिय रूप से भाग लेंगे', संदानद गौड़ा के राजनीति संन्यास पर बोले येदियुरप्पा

Thu, 09 Nov 2023 04:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, सदानंद गौड़ा को केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिले हैं। वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Yediyurappa says that Sadananda Gowda told by BJP leadership not to contest LS polls, so he quit electoral pol
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सदानंद गौड़ा को लेकर खुलकर बोला है। उन्होंने कहा, भाजपा नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा था, इसलिए उन्होंने चुनावी राजनीति छोड़ दी। बता दें वर्तमान में बंगलूरू उत्तर से लोकसभा सदस्य सदानंद गौड़ा ने बुधवार को घोषणा की थी कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, सदानंद गौड़ा को केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिले हैं। वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में जद (एस) के साथ गठबंधन करने से पहले अपने राज्य के नेताओं से परामर्श नहीं करने के लिए पार्टी को रोष व्यक्त किया था। बात दें गौड़ा ने जुलाई 2021 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। मोदी सरकार में रसायन और उर्वरक मंत्री होने के अलावा गौड़ा ने रेलवे जैसे विभाग भी संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ा ने कहा, मैं पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष था, मैं प्रदेश अध्यक्ष था और पार्टी को सत्ता में लाने में भूमिका निभाई। केंद्र में मोदी सरकार में सात साल तक मैं मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता रहा। पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है। उन्होंने चुनावी राजनीति में 25 साल पूरे करने के बाद पहले ही संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन पार्टी के निर्देश पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। साथ ही उन्होंने कहा, मैं किसी भी तरह से पार्टी की सेवा करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed