फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Year after lockdown, NCW still gets many complaints of crimes and domestic violence against women

अत्याचार : लॉकडाउन के एक साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ नहीं रुक रहे अपराध, महिला आयोग ने दी जानकारी

Thu, 25 Mar 2021 03:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 03:35 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के एक साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रुक रहे हैं
  • हर महीने महिलाओं के खिलाफ अपराध के लगभग 2000 से अधिक मामले मिल रहे हैं

विज्ञापन
Year after lockdown, NCW still gets many complaints of crimes and domestic violence against women
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में लॉकडाउन के एक साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रुक रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग को हर महीने महिलाओं के खिलाफ अपराध के लगभग 2000 से अधिक मामले मिल रहे हैं। इन शिकायतों में एक-चौथाई  मामले घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन यह लॉकडाउन कई महिलाओं के लिए भारी पड़ा।  

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी को देखने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया जिससे कि महिलाएं इस नंबर पर हो रहे अत्याचार के बारे में शिकायत कर सकें। 
विज्ञापन


महिला आयोग के अनुसार घरेलू हिंसा की शिकायतों की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही हैं और जुलाई में 660 ऐसी शिकायतें प्राप्त हुईं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जून से महिला आयोग को हर महीने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 2,000 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2020 से अब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध की 25,886 शिकायतें मिलीं हैं, जिसमें घरेलू हिंसा की 5,865 शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा महिला आयोग के महिलाओं के खिलाफ छह वर्षों से सबसे अधिक वर्ष 2020 में 23,722 शिकायतें मिलीं जिसमें से कि घरेलू हिंसा की लगभग एक-चौथाई मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed