फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant Sinha in defense of Abdullah

फारुख के समर्थन में बोले सिन्हा- बातचीत की पहल करने वाला बता दिया जाता है देशद्रोही

Thu, 13 Apr 2017 05:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 13 Apr 2017 05:13 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha in defense of Abdullah
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

कश्मीर की आजादी और अमेरिका की मध्यस्थता का समर्थन कर विवादों में घिरे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बचाव किया है। अब्दुल्ला को राष्ट्रवादी करार देते हुए सिन्हा ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान आए उनके बयान का संदर्भ क्या था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने अलगाववादियों से बातचीत की पहल या सलाह को देशद्रोह से जोड़ दिए जाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या अलगाववादियो से बातचीत का समर्थन करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी देशद्रोही हो जाते?
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि अब्दुल्ला के राष्ट्रवादी होने पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। उनके जिस बयान पर विवाद है, वह चुनाव प्रचार केदौरान आया था। ऐसे में मैं नहीं कह सकता कि इस बयान का संदर्भ क्या था। जहां तक मेरा मानना है तो अब्दुल्ला हमेशा से ही राष्ट्रवादी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत की पहल करने वाले को बता दिया जाता है देशद्रोही

Yashwant Sinha in defense of Abdullah

सिन्हा ने यह भी कहा कि वर्तमान माहौल में कश्मीरी अलगावादियों से बातचीत की पहल करने या सलाह देने वालों को देशद्रोही बता दिया जाता है। पूर्ववर्ती राजग सरकार के दौरान पीएम वापजेयी और वरिष्ठ मंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी  ने भी बातचीत की पहल की थी। तो क्या वाजपेयी और आडवाणी देशद्रोही थे।

गौरतलब है कि फारुख ने बीते दिनों कहा था कि अगर भारत-पाकिस्तान बातचीत के जरिए कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाल सकते तो अमेरिका को मध्यस्थता करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकने की घटना को अलग देश हासिल करने की लड़ाई बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed