बंगाल : ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा को दी नई जिम्मेदारी, टीएमसी के बने उपाध्यक्ष
- यशवंत सिन्हा टीएमसी के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त
- हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री तृणमूल कांग्रेस में हुए थे शामिल
- टीएमसी में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर साधा था निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में शामिल होते ही ममता बनर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त कर लिया है। बता दें कि कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में यशवंत सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ली थी।
Former BJP leader Yashwant Sinha, who recently joined TMC, has been appointed as its vice president and national working committee member.
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/8u7OJPZXqT— ANI (@ANI) March 15, 2021
बता दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।