{"_id":"5e10ab8d8ebc3e87b2709cb0","slug":"yashwant-sinha-announces-yatra-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में यशवंत सिन्हा निकालेंगे मुंबई से दिल्ली तक यात्रा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून के विरोध में यशवंत सिन्हा निकालेंगे मुंबई से दिल्ली तक यात्रा
Sat, 04 Jan 2020 08:43 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के विरोध में पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा मुंबई से दिल्ली तक ‘भारत जोड़ो यात्रा 2020’ निकालेंगे। सिन्हा ने शनिवार को घोषणा की कि उनका राजनीतिक समूह राष्ट्र मंच इस यात्रा का आयोजन करेगा। यह 21 दिवसीय यात्रा 9 जनवरी से शुरू होगी और 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी।
सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं सभी से भारत सरकार की ज्यादती और असांविधानिक फैसलों के खिलाफ विरोध करने की अपील करता हूं। इसके मद्देनजर राष्ट्र मंच यात्रा का आयोजन करेगा, जो महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, पेशेवर व्यक्ति, संगठन और बुद्धिजीवी आदि शामिल होंगे। कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा और गुजरात के पूर्व सीएम सुरेश मेहता भी मौजूद रहे।
पेंटिंग बनाकर जताया विरोध
वहीं, मुंबई में कलाकारों के समूह ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया और संविधान बचाएं की थीम पर पेंटिंग बनाकर विरोध जताया। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पर इकट्ठा हुए लोगों ने कानून के विरोध में नारे लगाए। करीब 18 कलाकारों ने कई पेंटिंग बनाकर कानून वापस लेने की मांग की।