फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yamunotri highway not ours, it belongs to Narendra Modi

सपा ने झाड़ा पल्ला, कहा यमुनोत्री हाईवे हमारा नहीं उनका है जो कल आए थे

Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yamunotri highway not ours, it belongs to Narendra Modi
कैबिनेट मंत्री बलराम यादव - फोटो : Facebook

दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग के निर्माण न हो पाने से अब सपा ने पल्ला झाड़ लिया है। सपा के माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने इस सड़क को यूपी की सड़क होने से ही इंकार कर दिया है। दिल्ली यमुनोत्री स्टेट हाईवे का निर्माण चार साल से लटका हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा इसके निर्माण का कार्य निर्माण कंपनी एसईडब्लू को दे रखा है। लेकिन एसईडब्लू चार साल में सिर्फ आबादी में तोड़फोड़ के सिवा कुछ नहीं कर पाई।

विज्ञापन


 चार साल बीत गए और चुनाव आने पर लोग हाईवे निर्माण के बारे में सवाल करने लगे तो सपा ने इस हाईवे से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। इस हाईवे को केंद्र का बताने लगे हैं। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव से जिला योजना समिति की बैठक के बाद लोगों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के चार साल में भी निर्माण न हो पाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह हमारी सड़क है ही नहीं यह तो उनकी सड़क है जो कल यहां आए थे। प्रदेश सरकार का यह हाईवे है ही नहीं, यह तो केंद्र की है। 
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले की सड़कें पहले से काफी अच्छी हो गईं हैं, जिला योजना से न सही कहीं से तो सड़क बनी हैं। जिले में सड़कों की स्थित बहुत अच्छी है और इस बार भी जिला योजना से सड़कों को ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed