फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yakub menon has done MA in Political Science in Nagpur jail through IGNOU

घरवालों को मिलेगी याकूब मेनन की डिग्री, स्पीड पोस्ट से भेजेगी इग्नू

Sat, 30 Jul 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
 Yakub menon has done MA in Political Science in Nagpur jail through IGNOU
याकूब मेमन - फोटो : timesofindia
साल 1993 में मुंबई में हुए सिरियल बम ब्लास्ट का दोषी याकूब मेमन एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, इस बार मामला उसके अकादमिक से जुड़ा है। नागपुर सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान उसने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई की थी, जिसकी डिग्री लेने से पहले उसे फांसी हो गई। इग्नू ने उसके घर पर स्पीड पोस्ट से डिग्री भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट याकूब ने जेल में भी पढ़ाई जारी रखी थी। इग्नू के दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पहले उसने अंग्रेजी से एमए किया, जिसकी डिग्री उसे मिल चुकी थी। इसके बाद उसने राजनीति शास्त्र से एमए किया, जिसकी डिग्री मिलने से पहले उसे 30 जुलई 2015 को फांसी हो गई। 
विज्ञापन


बताते चलें कि याकूब मेनन साल 1993 में मुंबई में हुए एक के बाद एक 12 धमाकों का दोषी था। इन धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस पर आरोप था कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान भाग गया था। हालांकि, उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, याकूब का दावा था कि उसे 28 जुलाई 1994 को ही नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed