{"_id":"62511cc52e8eca52c64ab2e1","slug":"xe-reached-india-after-mumbai-the-claim-of-getting-infected-with-the-new-strain-in-gujarat-the-health-ministry-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में XE : मुंबई का व्यक्ति वडोदरा में नए स्ट्रेन से पीड़ित मिला, पहले एक संक्रमित में इस स्ट्रेन की नहीं हुई थी पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में XE : मुंबई का व्यक्ति वडोदरा में नए स्ट्रेन से पीड़ित मिला, पहले एक संक्रमित में इस स्ट्रेन की नहीं हुई थी पुष्टि
Sat, 09 Apr 2022 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:12 AM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्ट्रेन एक्सई बीए.2 स्ट्रैन से 10 फीसदी ज्यादा संक्रमित है। यह बीए.1 व बीए.2 का मिलाजुला रूप है।
विज्ञापन
Corona XE Variant
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गुजरात में XE स्ट्रेन का पहला केस मिला है। मुंबई का एक व्यक्ति वडोदरा में एक्सई पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले मुंबई में एक व्यक्ति इस नए स्ट्रेन से संक्रमित मिलने का दावा किया गया था। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे इनकार किया था। उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट में पुष्टि होने पर देश में दो एक्सई स्ट्रेन संक्रमित हो जाएंगे।
विज्ञापन
वडोदरा के स्वास्थ्य अधिकारी ने एक व्यक्ति के एक्सई से संक्रमित होने की सूचना दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि गुजरात में मिले कोविड-19 के एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोम विश्लेषण किया जा रहा है। जीनोम अनुक्रमण के नतीजे जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, एक्सई वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। उसने सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए ओमिक्रॉन के इस नए स्वरूप के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह अभी तक कोविड-19 के किसी भी स्वरूप के मुकाबले अधिक संक्रामक हो सकता है। यह बीए.1 व बीए.2 का मिलाजुला रूप होने से ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन
इस सप्ताह के आरंभ में खबर आई थी कि दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंची एक महिला फैशन डिजाइनर में एक्सई स्ट्रेन मिला है। हालांकि बीएमसी की इस रिपोर्ट का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल खंडन किया था। साथ ही संक्रमित महिला के सैंपल की इंसाकॉग के जरिए गुजरात की लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया था। जीनोम सीक्वेंसिंंग की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इंसाकॉग के विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई के मरीज के सैंपल के अनुक्रमण की तस्वीरें एक्सई स्ट्रेन की तस्वीरों से मेल नहीं खाती हैं। इस बीच, गुजरात में एक्सई का एक और संक्रमित मिलने की खबर है।
इसी बीच भारतीय वायरोलॉजिस्ट ने कहा है कि एक्सई स्ट्रेन कितना ताकतवर है और क्या यह देश में एक और लहर ला सकता है? यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि उन्होंने एहतियाती उपाय जारी रखने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों में मिल रहे हैं, लेकिन इनके कारण संक्रमण बढ़ने के अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं।