फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worrying: Climate change and increasing pollution are increasing infectious diseases

चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन और बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहे संक्रामक रोग, बढ़ता तापमान भी प्रसार को जिम्मेदार

Thu, 16 May 2024 05:13 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 May 2024 05:13 AM IST
सार

शोधकर्ता जेसन रोहर कहते हैं कि संक्रामक रोग बढ़ रहे है और मनुष्य पर्यावरण में व्यापक बदलाव कर रहा है, लेकिन इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि वह कौन से बदलाव हैं जो इन बीमारियों को सबसे अधिक प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Worrying: Climate change and increasing pollution are increasing infectious diseases
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इंसानी गतिविधियों के कारण बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के कारण जैव विविधता और पर्यावरण को हो रहे नुकसान, विदेशी प्रजातियों के हमलों और आवासों को हो रहे नुकसान की वजह से कई संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। यह बीमारियां न केवल इंसानों बल्कि दूसरे जीवों और पेड़ पौधों के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं। इन प्रभावों को गहराई से समझने के लिए नॉट्रे डेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नया अध्ययन किया है। इसके नतीजे अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर में प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन


इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने आठ अलग-अलग भाषाओं में पहले से मौजूद 972 शोधों के करीब 2,938 अवलोकनों का विश्लेषण किया है, ताकि यह समझा जा सके कि संक्रामक रोग, वैश्विक बदलावों के प्रति कैसे प्रतिक्रिया करते हैं। इसमें पौधों, जानवरों और मनुष्यों को प्रभावित करने वाले मेजबान और परजीवियों के 1,497 संयोजनों को शामिल किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने उन पांच कारकों पर ध्यान केंद्रित किया है जो दुनिया भर के पारिस्थितिक तंत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव की वजह बन रहे हैं। इनमें जैवविविधता को हो रहे नुकसान, जलवायु परिवर्तन, रासायनिक प्रदूषण, विदेशी प्रजातियों का प्रसार और प्राकृतिक बसेरों में हो रहा बदलाव और नुकसान शामिल हैं। इस अध्ययन में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान, औसत तापमान और वर्षा के पैटर्न में आ रहा बदलाव भी शामिल था। इसके साथ ही जीवों के प्राकृतिक आवासों को हो रहे नुकसान के कारण जंगलों के बिखराव और बेतरतीब ढंग से तेजी से हो रहे शहरीकरण को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन


समय रहते सावधान होना जरूरी
शोधकर्ता जेसन रोहर कहते हैं कि संक्रामक रोग बढ़ रहे है और मनुष्य पर्यावरण में व्यापक बदलाव कर रहा है, लेकिन इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि वह कौन से बदलाव हैं जो इन बीमारियों को सबसे अधिक प्रभावित कर रहे हैं। पर्यावरण में किए कई बदलाव जानवरों और मनुष्यों में परजीवियों को बढ़ाते हैं। इसका मतलब है कि इन बदलावों से जानवरों से मनुष्यों में अधिक बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही इनकी वजह से महामारी का खतरा बढ़ सकता है। पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगे इसके पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed