{"_id":"5a1600204f1c1bc5758b4877","slug":"worldwide-qs-brics-ranking-of-top-educational-institutions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व भर के टॉप शिक्षण संस्थानों की ब्रिक्स रैंकिंग जारी, भारत के ये इंस्टीट्यूट हैं बेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विश्व भर के टॉप शिक्षण संस्थानों की ब्रिक्स रैंकिंग जारी, भारत के ये इंस्टीट्यूट हैं बेस्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व भर के शिक्षण संस्थानों की इंटरनेशनल रैंकिंग जारी करने वाली क्यूएस ग्लोबल हायर एजुकेशन के क्यूएस ब्रिक्स 2018 की रैंकिंग में आईआईटी मुंबई को 9वां स्थान मिला है। वहीं आईआईएससी बंगलूरू टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है। चीन की सिन्हुआ यूनिवर्सिटी लगातार दूसरी बार नंबर एक का खिताब जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
बुधवार रात को जारी ब्रिक्स 2018 की रैंकिंग में चीन की सिन्हुआ यूनिवर्सिटी, पेकिंग यूनिवर्सिटी, फुडान यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चीन लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष चार में शामिल हैं। जबकि लोमोनोशोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी सातवें से पांचवें, झिजांग यूनिवर्सिटी छठे, शंघाई जिआओ तांग यूनिवर्सिटी सातवें, नैनजिंग यूनिवर्सिटी को आठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
वहीं, आईआईटी मुंबई 2017 की रैंकिंग में 13वीं रैंक पर थी, जो इस बार नौवीं रैंक पर पहुंच गयी है। जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू जो पहले छठे पायदान पर थी, दसवें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारत के ये इंस्टीट्यूट हैं बेस्ट
ब्रिक्स 2018 में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान
शिक्षण संस्थान का नाम 2017 2018
आईआईटी मुंबई 13 09
आईआईएससी बंगलूरू 06 10
आईआईटी दिल्ली 15 17
आईआईटी मद्रास 19 18
आईआईटी कानपुर 22 21
आईआईटी खड़गपुर 25 24
डीयू 41 41
आईआईटी रुड़की 39 51
आईआईटी गुवाहाटी 54 52
कलकत्ता यूनिवर्सिटी 54 64
जाधवपुर यूनिवर्सिटी 88 74
शिक्षण संस्थान का नाम 2017 2018
आईआईटी मुंबई 13 09
आईआईएससी बंगलूरू 06 10
आईआईटी दिल्ली 15 17
आईआईटी मद्रास 19 18
आईआईटी कानपुर 22 21
आईआईटी खड़गपुर 25 24
डीयू 41 41
आईआईटी रुड़की 39 51
आईआईटी गुवाहाटी 54 52
कलकत्ता यूनिवर्सिटी 54 64
जाधवपुर यूनिवर्सिटी 88 74