फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worldwide covid-19 Omicron variant News and update: India reports more than 1.41 lakh corona cases, 9-10 people out of 100 are getting infected

देश-दुनिया में कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मामले, 100 में 9-10 लोग हो रहे संक्रमित; यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी हर खबर

Sat, 08 Jan 2022 01:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jan 2022 01:45 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण ने दुनिया के सामने एक बार फिर से बड़े संकट की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में आपको जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला लाया है कोरोना से जुड़ी देश-दुनिया की सभी खबरें एक जगह....
 

विज्ञापन
Worldwide covid-19 Omicron variant News and update: India reports more than 1.41 lakh corona cases, 9-10 people out of 100 are getting infected
कोरोना से जुड़ी सभी खबरें एक जगह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। भारत में आज 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वैज्ञानिक, पहले ही इसे तीसरी लहर की शुरुआत बता चुके हैं। उधर, दुनिया के तमाम देशों में भी यह नया वैरिएंट कोहराम मचा रहा है। वहीं कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि देश में जल्द ही रोजाना आठ लाख से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आएंगे। 

विज्ञापन

1. कुछ दिनों पूर्व तक देश के सिर्फ पश्चिमी क्षेत्रों में ही ओमिक्रॉन के संक्रमित मिल रहे थे, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों-  पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मुख्य रूप से डेल्टा वैरिएंट के मरीज ही सामने आ रहे थे। एक सूत्र ने बताया कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सभी पूर्वोत्तर राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि देश के सभी राज्यों में कोविड-19 की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के जरिए आ चुकी है। 

विज्ञापन

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- ओमिक्रॉन का असर: कोरोना के नए वैरिएंट पर सवार होकर आई तीसरी लहर, सभी राज्यों में Omicron की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2. फ्रांस में मिले कोरोना के नए वैरिएंट 'आईएचयू' पर अध्ययन करने के बाद राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इस अध्ययन में पता चला है कि 'आईएचयू' वैरिएंट का प्रसार बेहद कम है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी आईएचयू (IHU) वेरिएंट पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक कम संख्या में लोग इसकी चपेट में आए हैं। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- अध्ययन: फ्रांस में मिले कोरोना के नए वैरिएंट 'आईएचयू' के प्रसार पर आई नई स्टडी, जानें कितना खतरनाक, अब तक कितना हुआ प्रसार


3. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक डाटा के हवाले से जानकारी दी है कि मुंबई के अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 96 फीसदी वही मरीज हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। वहीं शहर के डॉक्टरों ने भी माना कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट या अतिरिक्त सहायता की जरूरत पड़ रही है। इनमें अधिकतर लोगों की उम्र 50 साल से अधिक है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- वैक्सीन न लेने वालों सावधान: मुंबई में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 96 फीसदी वही मरीज जिनका टीकाकरण नहीं हुआ

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस अदनाम गैब्रेयसस ने कहा, इसके संक्रमितों की अस्पतालों में मौत भी हो रही है। संक्रमण की तेजी सभी पुराने रिकॉर्ड घ्वस्त कर रही है। इस हालात में ओमिक्रॉन को कम खतरनाक बताना ही सबसे बड़ा खतरा बन गया है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया : ओमिक्रॉन से हो रहीं मौतें, कम खतरनाक बताना सबसे बड़ा खतरा

5. देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान रोज 4 से 8 लाख तक केस आ सकते हैं। गणितीय मॉडल के आधार पर कानपुर आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि इस दौरान मुंबई में रोज 30 से 60 हजार और दिल्ली में पीक के दौरान 35 से 70 हजार तक केस आएंगे। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने यह दावा किया है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- फरवरी में पीक पर होगी तीसरी लहर : कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, रोज 8 लाख मरीज संभव

6. तीसरी लहर में कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक हो गया है। आगरा में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है। बीते वर्ष पूरे जनवरी माह में 241 मरीज मिले थे, यानी हर दिन आठ संक्रमित मिल रहे थे। अब सात दिन में ही 452 मरीज मिल चुके हैं। इस लिहाज से प्रतिदिन औसत 65 मरीज सामने आए और यह आठ गुना तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इसकी दर अभी और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- सावधानी बरतें: इस बार आठ गुना तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, डराने वाले हैं सात दिन के आंकड़े

7.  संक्रमण की चपेट में आ रही आबादी में अधिकांश लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। किसी न किसी के संपर्क में आने के बाद इनकी भी एंटीजन या आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में मिली है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- मुसीबत दर मुसीबत : टीके की दो खुराक लेने वालों के सुरक्षा कवच को भेद रहा है कोरोना, उम्रदराज रोगियों की हालत चिंताजनक

8. पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खरड़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. मनविंदर कौर ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में सीएम चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और बेटा नवजीत सिंह संक्रमित पाए गए।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- पंजाब में कोरोना: सीएम चरणजीत चन्नी की पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

9. 
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में शनिवार को कोरोना के 20 हजार मामले आएंगे। सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1-2 प्रतिशत तक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ 10 प्रतिशत बेड भरे हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- Corona in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में आज आएंगे 20 हजार केस, सात हजार इलाके पूरी तरह सील

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed