फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World's 40 percent crop lands and pastures risk from rising temperatures and large amounts of greenhouse gases

अध्ययन: दुनियाभर में 40 फीसदी फसल भूमि और चरागाह खतरे में, बढ़ता तापमान-ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि मुख्य वजह

Wed, 02 Oct 2024 05:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 05:30 AM IST
सार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह समस्या मुख्य रूप से जनसंख्या वृद्धि और शहरी विस्तार के कारण चारागाहों को कृषि भूमि में परिवर्तित करने व भूमि उपयोग में अन्य परिवर्तनों, तेजी से बढ़ती खाद्य, फाइबर और ईंधन की मांग, अत्यधिक चराई और अतिदोहन को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है। 

विज्ञापन
World's 40 percent crop lands and pastures risk from rising temperatures and large amounts of greenhouse gases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धरती पर बढ़ते औसत तापमान, वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की भारी मात्रा और कई अन्य कारणों से दुनियाभर में लगभग 40 फीसदी फसल भूमि और चरागाह खतरे में हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह समस्या मुख्य रूप से जनसंख्या वृद्धि और शहरी विस्तार के कारण चारागाहों को कृषि भूमि में परिवर्तित करने व भूमि उपयोग में अन्य परिवर्तनों, तेजी से बढ़ती खाद्य, फाइबर और ईंधन की मांग, अत्यधिक चराई और अतिदोहन को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है। वहीं, एक अनुमान के अनुसार 2050 तक दुनियाभर में भोजन की मांग 110 फीसदी तक बढ़ जाएगी। अपने निष्कर्ष की पुष्टि के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने भारी मात्रा में स्वतंत्र रूप से उपलब्ध आंकड़ों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किया।  यह अध्ययन आईईईई एक्सेस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


अरबों लोगों के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा
शोधकर्ताओं के अनुसार, चरागाह भूमि कुल भूमि का 54 फीसदी है। लगभग 50 फीसदी भूमि क्षरित हो चुकी है। इससे मानवता की 1/6 खाद्य आपूर्ति और पृथ्वी के 1/3 कार्बन भंडार को खतरा है। अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अति प्रयोग, दुरुपयोग, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता की हानि के कारण पृथ्वी के विशाल प्राकृतिक चरागाहों और अन्य चरागाहों का क्षरण मानवता की खाद्य आपूर्ति और अरबों लोगों के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed