फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Peace And Understanding Day: 6.85 crore people are unknown in their own country 

वर्ल्ड पीस एंड अंडरस्टैंडिंग डे: अपने ही देश में बेगाने हैं 6.85 करोड़ लोग

Sat, 23 Feb 2019 10:35 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 23 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
World Peace And Understanding Day: 6.85 crore people are unknown in their own country 
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनियाभर में आज वर्ल्ड पीस एंड अंडरस्टैंडिंग डे मनाया जा रहा है। जिसे दुनिया में शांति के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी संस्था के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों के अनुसार 6.85 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो अपने ही देश में बेगाने हैं। यानि इन्हें अपने ही देश में रहने की जगह नहीं मिल पा रही है। 

loader

अमेरिका में 20 साल से अभियान जारी

इसी मुद्दे पर अमेरिका में बीते 20 सालों से अभियान चल रहा है। जिसमें उद्योग जगत की 100 से ज्यादा हस्तियों ने अमेरिकी सांसदों से अमेरिका में बच्चों के रूप में लाए गए अवैध प्रवासियों के लिए संरक्षण की मांग की है। अगर इन्हें शरण मिल जाती है तो भारतीय मूल के 7 हजार प्रवासियों को इससे फायदा पहुंचेगा। जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं। 

अमेरिका में 6.9 लाख अप्रवासी जब बच्चे थे तब अवैध तरीके से अमेरिका पहुंच गए थे। इनके लिए ड्रीमर्स शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं लोगों को अमेरिकी नागरिकता देने के लिए साल 2001 में ड्रीम एक्ट के तौर पर एक विधेयक कांग्रेस में लाया गया था। हालांकि ये एक्ट अभी तक पारित नहीं हो पाया है। अगर ये पारित होता है तो वैध दस्तावेजों के बिना रह रहे लोगों को फायदा पहुंचेगा। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग ऐसे हैं जो या तो शरणार्थी हैं या फिर शरण मांग रहे हैं या फिर आंतरिक रूप से विस्थापित हैं।

इस संस्था की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2017 के अनुमानित आंकड़े में 2015 के आंकड़े से काफी वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी का कहना है कि दुनिया विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में आसरे के लिए तरस रहे लोगों के ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की विफलता को दर्शाते हैं। उनका कहना है कि पुराने संघर्ष लगातार बने हुए हैं और नए संघर्ष खड़े हो रहे हैं, ऐसे में ये दोनों मिलकर लोगों को विस्थापित कर रहे हैं।

नागरिकता लेेने वालो में भारतीयों की बढ़ रही तादात

दुनिया के दूसरे देशों की नागरिकता लेने वालों में भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। भारतीय समुदाय न केवल अमेरिका और यूरोप बल्कि न्यूजीलैंड और लातविया जैसे दूर दराज के छोटे देशों में भी अपने घर जमा रहा है। 2012-2016 में न्यूजीलैंड की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों में सबसे अधिक संख्या चीन, भारत, फिजी और इराक के लोगों की थी।

वहीं साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, जापान, लातविया, स्लोवाक रिपब्लिक, ब्रिटेन और अमेरिका में शरण मांगने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारतीय हैं। बता दें लातविया यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसकी आबादी महज 20 लाख है। यहां भी 2015-2016 में 6 हजार से अधिक विदेशी छात्रों ने खुद को रजिस्टर कराया है।

इंटरनेशनल माइग्रेंट रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में रह रहे भारतीयों में से 40 फीसदी महज तीन देशों में ही रह रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात में बस गए हैं। और इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है।

शरण की आस में हुई 46 हजार की मौत

मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना है। जो पलायन करने वाले लोगों को लेकर शुरू की गई थी। इस संस्था के आंकड़े बताते हैं कि साल 2000 के बाद से अब तक करीब 46 हजार लोग शरण की आस में अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में मारे गए या लापता होने वाले शरणार्थियों की संख्या 2017 में 1,319 थी। इनमें सबसे अधिक मौतें भूमध्य सागर में हुईं हैं। यहां अप्रैल के मध्य तक करीब 798 लोग या तो लापता हुए हैं या मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed