फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World News Updates Middle East US UK Thailand Pakistan and other global news in hindi

World Update: भारत पहुंचे थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री, चीनी अत्याचार के खिलाफ तिब्बती नागरिकों का प्रदर्शन

Mon, 26 Feb 2024 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 06:35 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर उप-प्रधानमंत्री नुकारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
World News Updates Middle East US UK Thailand Pakistan and other global news in hindi
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा - फोटो : Twitter

विस्तार

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा भारत के दौरे पर हैं। सोमवार तड़के वे नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नुकारा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें, नुकारा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर उप-प्रधानमंत्री नुकारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मंत्रालय के अनुसार, नुकारा मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

 

 

भारतवंशी ब्रिटिश डॉक्टर धनोया के रॉक बैंड का ब्रिटेन टूर शुरू
भारतीय मूल के ब्रिटिश डॉक्टर गुलजार सिंह धनोया का गुल्ज नामक इंडी-रॉक बैंड खूब धमाल मचा रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान धनोया ने इस बैंड की शुरुआत की थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब यह बैंड अपने पहले ब्रिटेन टूर पर निकल चुका है। हाल ही में इसका पहला लंदन शो भी खूब पसंद किया गया। 25 वर्षीय धनोया के साथ चार अन्य सदस्य गुल्ज का हिस्सा हैं। उनका अगला शो 16 मार्च को बर्मिंघम में होगा।

 

50 साल से जेल में सजा काट रहे सीरियल किलर को मौत की सजा
लगभग 50 वर्षों से इडाहो की जेल में बंद कवि सीरियल किलर थॉमस यूजीन क्रीच को 28 फरवरी को मौत की सजा दी जाएगी। 73 वर्षीय क्रीच यहां सबसे लंबे समय तक मौत की सजा काटने वाले कैदियों में से एक है। क्रीच पांच हत्याओं का दोषी है। क्रीच के वकीलों ने उसकी सजा रोकने के लिए अपील की थी। अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन जजों की पीठ ने उसे खारिज कर दिया था। 


 

चीनी अत्याचार के खिलाफ तिब्बती नागरिकों का प्रदर्शन
तिब्बत में मानवाधिकार उल्लंघन व चीनी अत्याचारों के खिलाफ युवकों ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित चीनी दूतवास के सामने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने और तिब्बत की निर्वासित सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया। युवा तिब्बतियों ने प्रदर्शन का नया तरीका अपनाते हुए प्रोजेक्टर से चीनी दूतावास की दीवार पर तिब्बत में जबरन लोगों को गायब किए जाने का वीडियो प्रदर्शित किया।
 

सुनक ने ब्रिटिश राजनीति में जहरीली संस्कृति के प्रति किया आगाह
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने देश की राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति के प्रति आगाह किया है। उन्होंने यह चेतावनी ब्रिटिश सांसदों को इस्राइल-हमास युद्ध के संबंध में हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके मतदान के इरादों को लेकर सुरक्षा खतरों का सामना करने की खबरों के बीच जारी की है। सुनक ने आतंकवाद के महिमामंडन करनेवाले चरमपंथियों के विरोध प्रदर्शनों की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed