फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Health Organization praises Dharavi model for fight against coronavirus

कोरोना के खिलाफ धारावी मॉडल को वैश्विक स्तर पर मिली पहचान, डब्ल्यूएचओ ने सराहा

Sat, 11 Jul 2020 08:20 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Jul 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
World Health Organization praises Dharavi model for fight against coronavirus
धारावी (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र देश में सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मुंबई की धारावी बस्ती की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने धारावी में कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानम गेब्रेयेसेसने ट्वीट किया कि दुनियाभर में कई उदाहरण हैं जिन्होंने दिखाया कि भले ही प्रकोप कितना भी ज्यादा हो, फिर भी इसे नियंत्रण में लाया जा सकता है और इन उदाहरणों में से कुछ इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया, और यहां तक कि धारावी भी है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा कि मुंबई के धारावी में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमित मरीजों का तुरंत इलाज के कारण यहां के लोग कोरोना की लड़ाई में जीत की ओर उन्होंने कहा, ऐसे देशों से जहां तेजी से विकास हो रहा है, जहां प्रतिबंधों को ढीला कर रहे हैं और अब मामले बढ़ने लगे हैं। हमें नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है धारावी मॉडल
मुंबई के धारावी मे एक अप्रैल को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। पहला मामला सामने आने के बाद डर था कि स्थिति बिगड़ सकती है क्योंकि 80 प्रतिशत लोग सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। 8 से 10 लाख आबादी वाले उस इलाके में एक छोटे से घर में 10 से 15 लोग रहते हैं।


राज्य सरकार ने कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, फीवर कैंप, लोगों को आइसोलेट करना और टेस्ट करना शुरू किया। स्कूल, कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया। वहां अच्छे डॉक्टर, नर्स और तीनों टाइम अच्छा खाना दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed