फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World famous mathematician CS Seshadri is no more, many leaders including PM Modi expressed grief

विश्व विख्यात गणितज्ञ शेषाद्रि नहीं रहे, पीएम मोदी समेत कई  हस्तियों ने जताया दुख

Sun, 19 Jul 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jul 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
World famous mathematician CS Seshadri is no more, many leaders including PM Modi expressed grief
गणितज्ञ सीएस शेषाद्रि (फाइल फोटो) - फोटो : wiki

विख्यात गणितज्ञ पद्मभूषण सीएस शेषाद्रि (88) का शुक्रवार रात चेन्नई में निधन हो गया। उन्होंने देश में गणित के क्षेत्र में सक्रिय अनुसंधान का माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में चल रहे शोध से तुलना की जा सकती है। उनके निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने दुख जताया है।

विज्ञापन


शेषाद्रि द्वारा अलजेब्रिक जियोमेट्री  (बीजगणितीय ज्यामिति) में की गई बेमिसाल खोजें गणित की बुनियाद मानी जाती हैं। उन्होंने कॅरिअर की शुरुआत टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से की थी। यहां उन्होंने अपने साथियों की मदद से गणित के शोध के लिए स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स की स्थापना की।
विज्ञापन


1984 में वह चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिक्स से जुड़ गए। 1989 में उन्होंने एसपीआईसी साइंस फाउंडेशन के स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स की शुरुआत की। आज यह चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट के नाम से प्रसिद्ध है। कुछ वक्त से वह पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, प्रो. शेषाद्री के निधन से हमने निष्ठावान बुद्धिजीवी को खो दिया, जिन्होंने गणित में शानदार कार्य किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed