फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Environment Day: PM Modi will attend the event on June 5 through video conferencing

विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम मोदी आज खास कार्यक्रम में होंगे शरीक, ये रहेगा इस बार का विषय

Sat, 05 Jun 2021 07:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 05 Jun 2021 07:10 AM IST
सार

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर समूचे विश्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम होंगे। 
 

विज्ञापन
World Environment Day: PM Modi will attend the event on June 5  through video conferencing
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को सुबह 11 बजे खास कार्यक्रम होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शरीक होंगे। इस साल के कार्यक्रम का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना'  रहेगा। 

विज्ञापन
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय ‘बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ‘भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट’ भी जारी करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में भारत सरकार तेल कंपनियों को एक अप्रैल, 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को इथेनॉल की 20 प्रतिशत तक की प्रतिशतता के साथ बेचने और उच्च इथेनॉल मिश्रणों ई-12 और ई-15 से संबंधित बीआईएस विनिर्देश के बारे में निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है।

बयान में कहा गया है कि इन प्रयासों से अतिरिक्त इथेनॉल आसवन क्षमता स्थापित करने में सुविधा होगी और देशभर में मिश्रित ईंधन उपलब्ध कराने के लिए समय सीमा प्रदान की जाएगी। इससे वर्ष 2025 से पहले इथेनॉल उत्पादक राज्यों और आसपास के क्षेत्रों में इथेनॉल की खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी। 


इस अवसर पर प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 के वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और संपीड़ित बायोगैस कार्यक्रमों के तहत किसानों के प्रत्यक्ष अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनसे संवाद भी करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed